फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lockdown

नहीं सुधरे हालात..बाजारों में रही भीड़, दौड़ते रहे वाहन

Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
lockdown
लखीमपुर खीरी। जिले में चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी शहर के हालात नहीं सुधरे। सड़कों से लेकर बाजार तक भारी भीड़भाड़ रही, जबकि एसपी ने शहर में ऑरेंज जोन जैसी व्यवस्था मंगलवार से लागू करने का दावा किया था, लेकिन सुबह होते ही लोग बेधड़क होकर पैदल और वाहनों से सड़कों पर निकले। भीड़ के बीच सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले जिला ग्रीन जोन में आ गया था। इससे प्रशासन और जिले के लोगों ने राहत की सांस ली थी। डीएम ने जब सशर्त बाजार खोलने की अनुमति दी तो लोगों की जिंदगी आहिस्ता-आहिस्ता पटरी पर लौट आई थी। इन दिनों शहर से लेकर नगर और कसबों की बाजारों में भी भारी भीड़ हो रही थी। शहर में सड़कों पर वाहनों से जाम लगने लगा था। लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। सामाजिक दूरी भी नहीं बना रहे थे। सोमवार को जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात एक चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। एसपी पूनम ने सोमवार को जिले में ऑरेंज जोन की तरह सख्ती करने के आदेश दिए थे। उन्होंने बेवजह घरों से बाहर निकले, मास्क न लगाने, बिना जरूरत वाहनों से चलने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके अलावा बाइक पर एक और कार पर दो लोगों को ही चलने की छूट होने की बात कही थी। मंगलवार को एसपी के आदेश का कोई असर नहीं दिखाई दिया। सड़कों से लेकर बाजार तक गुलजार रही। बाजारों में लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी। सड़कों पर बाइक चालक बेखौफ ट्रिपल राइडिंग करते रहे। उन्हें कोई टोकने वाला नहीं था। हालांकि टीएसआई सूर्यमणि यादव सैधरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

-------------
राहत कहीं बन न जाए आफत
मितौली खीरी। मंगलवार को इलाहाबाद बैंक शाखा मितौली के मुख्य गेट पर सैकड़ों खाताधारकों की भीड़ रही। सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि बैंक में पांच लोगों को ही एक साथ बुलाया जा रहा था। वहीं बाहर बिना सामाजिक दूरी बनाए खड़े लोग कतार में लगे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
वर्जन....
दो और चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सख्ती भी की है। यदि कहीं लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
-पूनम, एसपी
--
हैदराबाद पुलिस ने नहीं दिखाई सख्ती
ममरी। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एसपी पूनम ने जहां पुलिस कर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। वहीं हैदराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लोग तीन सवारियां बैठाकर बेरोकटोक दौड़ते रहे। पुलिस ने किसी भी प्वाइंट पर चेकिंग भी नहीं की। ममरी, महेशपुर की खुली मार्केट में दुकानों पर रोजमर्रा की भांति भीड़ रही। एसओ सुनीत कुमार का कहना है कि रूटीन के हिसाब से पुलिस गश्त करती रही। सख्ती के बारे में कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। संवाद

पुलिस ने कराया लॉकडाउन का पालन
गुलरिया। भीरा पुलिस की कार्यशैली बदली हुई नजर आई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुबह पड़रिया तुला में शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देकर पूरी मार्केट बंद कराई और अवैध रूप से खुली दुकानों पर फोटो खींच लिए।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed