फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Link sunny and hot People suffering from air

कड़ी धूप और गरम हवा से लोग बेहाल

Wed, 22 Apr 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Link sunny and hot People suffering from air
कड़ी धूप और अंधड़ जैसी चल रही लू के कारण लोग बेहाल हैं। कड़ी धूप के कारण सुबह से सड़कें तपने लगीं। दस बजे से अंधड़नुमा लू चलने से इतनी धूल उड़ रही है कि राह चलना तक मुश्किल हो रहा है। धूल के कारण बाइक चलाने वाले लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बुधवार को सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम चार बजे के बाद शहर में रौनक लौटी।
विज्ञापन

कड़ी धूप के कारण पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को सुबह से ही कड़ी धूप थी। कड़ी धूप के कारण सुबह 10 बजे से सड़कें तपना शुरू हो गईं। शाम को गर्मी तो रही लेकि न धूप से जब कुछ राहत मिली तो शहर में एक बार फिर रौनक लौट आई।
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशानी
गर्मी में मच्छरों की भरमार हो गई है। एक तो गर्मी ऊपर से रात में 11 बजे से चार बजे तक बिजली कटौती के कारण लोग गर्मी और मच्छरों के कारण रात भर सो नहीं पा रहे है। इससे लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बढ़ीं बीमारियां
गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पतालों और प्राइवेट डॉक्टरों के यहां भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के अलावा आंखों और त्वचा रोग के मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed