फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Like MLAs and MPs, council members also need funds and pension

Lakhimpur Kheri News: विधायक, सांसदों की तरह सभासदों को भी चाहिए निधि व पेंशन

Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Like MLAs and MPs, council members also need funds and pension
अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे सभासद साथ में पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव। संवाद
लखीमपुर खीरी। अपनी मांगों को लेकर सोमवार को नगर पालिका परिसर में तमाम सभासद और पूर्व सभासदों ने धरना शुरू कर दिया। उनकी शासन से मांग है कि नगर पालिका, नगर पंचायतों में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को भी विधायक और सांसदों की तरह मानदेय व पेंशन दिया जाए। इनके समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव भी शामिल हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ईओ नगर पालिका व डीएम को दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पालिका, नगर पंचायत के सभासद, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत सदस्य, पंच व जिला पंचायत सदस्य जो जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं। इनके पास ऐसा कोई मद नहीं होता है, जिससे जन समस्याओं का निराकरण करा सकें। इस वजह से सरकार की छवि भी धूमिल होती है। जबकि जनता द्वारा चुने गए सांसद, विधायकों को विकास निधि, वेतन और पेंशन तक उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन


यह भी बताया कि इससे पहले 26 फरवरी व 25 मार्च को यह पालिका अध्यक्ष व सभासदों मुख्यमंत्री और राज्यपाल को दिया जा चुका है। सभासदों ने बताया कि जनप्रतिनिधियों की निम्न मांगों पर सुनवाई न होने के कारण यह लोग अभी तीन दिन तक शांतिपूर्वक धरना देंगे, अगर मांगें नहीं मानी गईं तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभासद, श्वेता यादव, निगार अली, बरकत अली, पिंकी देवी, अजय गुप्ता लकी, शमशुल हसन, महबूब अली, ब्रजेश पाल, निर्मला देवी, श्वेता शर्मा, पूर्व सभासद शिव किशोर अवस्थी मौजूद रहे।

ये हैं मांगें

नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के सभासदों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। कार्यकाल खत्म होने पर 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन-भत्ता दिया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम पंचायत सदस्य (पंच) व बीडीसी सदस्य को प्रतिमाह 15 हजार रुपये व पूर्व होने पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन-भत्ता दिया जाए।

इनकी आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद सरकार द्वारा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed