फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Light rain after strong storm, temperature stable

Lakhimpur Kheri News: तेज आंधी के बाद हुई मामूली बारिश, तापमान स्थिर

Sun, 28 May 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Light rain after strong storm, temperature stable
बरसात में खुद को बचाकर निकलतीं युवतियां
लखीमपुर खीरी। मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी आंधी और बरसात। शनिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर करीब 12 बजे तेज आंधी के साथ हल्की बारिश होने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया। बारिश रुकने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी बढ़ गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद करीब दो बजे से धूप भी निकली, जिससे फिर एक बार गर्मी बढ़ गई। हालांकि रोज की अपेक्षा शनिवार को गर्मी कम रही। दोपहर बाद आई तेज धूल भरी आंधी से कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुछ जगहों पर कई कई घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन


मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता का कहना है कि रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है। तापमान स्थिर रहेगा। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए फायदेमंद है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैैैज्ञानिक डॉ. सुहैल का कहना है कि पिछले दो तीन में हुई हल्की बारिश फसलों के लिए पर्याप्त नहीं है लेकिन थोड़ी सी यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। मामूली बारिश से सूख रही गन्ना, मक्का, उरद, मूंग, अरहर आदि फसलों को जीवनदान मिला है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेतों में सिंचाई कराने या अच्छी बारिश होने के बाद ही फसलों में रसायनिक खाद डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed