{"_id":"6be9ee8de788858cd2baf2f26e705df4","slug":"light-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन-तीन घंटे के अंतराल पर मिलेगी शहर को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन-तीन घंटे के अंतराल पर मिलेगी शहर को बिजली
लखीमपुर खीरी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
छाउछ उपकेंद्र में 10एमवीए ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली सप्लाईं में
विज्ञापन
दिक्कत बढ़ने लगी हैं। दूरदर्शन और औद्योगिक फीडर को छोड़कर उपभोक्ताओं
वाले एक-एक फीडर को तीन-तीन घंटे की कटौती के बाद बिजली दी जा रही है।
बिजली अधिकारियों का कहना है कि मऊ से नया ट्रांसफार्मर आ गया है, उसे लगाने के बाद ही सप्लाई पूरी तरह बहाल होे सकेगी। अवर अभियंता आरएन मिश्रा ने बताया कि 10एमवीए के एक ही ट्रांसफार्मर पर पांच फीडर का लोड है, इसलिए ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। इसे देखते हुए रिहायशी इलाकों के एक नंबर, तीन नंबर और चार नंबर फीडर को तीन-तीन घंटे के रोस्टर से बिजली सप्लाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफार्मर लगाने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।
बारिश में डाल गिरने से ठप हो गई सप्लाई
सोमवार की दोपहर हुई बारिश में जेल फीडर पर पेड़ की डाल गिरने से बिजली लाइन टूट गई, वहीं आफीसर कॉलोनी और सुआगाड़ा में बिजली कड़कने से तीन जगहों पर हाईटेंशन लाइनें टूट गईं। इससे नई बस्ती के नौरंगाबाद, हिदायतनगर, काशीनगर, सिकटिहा समेत तमाम मोहल्लों की बिजली सप्लाई कई घंटे ठप रही। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि लाइनों का जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही सप्लाई बहाल हो जाएगी।