{"_id":"6a1dc8e6c23f2635910b7902","slug":"licenses-of-six-shops-cancelled-for-violating-fertilizer-rules-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176519-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उर्वरक नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानों के लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उर्वरक नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानों के लाइसेंस निरस्त
Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुकान का निरीक्षण जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह। स्रोत स्वंय
लखीमपुर खीरी। उर्वरक वितरण में अनियमितताएं मिलने पर जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने जिले के छह उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को कई उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया और नियमों के पालन के निर्देश दिए।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि महालक्ष्मी फर्टिलाइजर्स अमकोटवापुरवा (नकहा), बालाजी ट्रेडर्स पिपरझला (मितौली), न्यू वर्मा खाद भंडार कफारा (रमियाबेहड़), अशफाक ट्रेडिंग कंपनी बौधीखुर्द (मोहम्मदी), गायत्री पेस्टीसाइड एंड फर्टिलाइजर्स हरीनगर (गोला) तथा पाल खाद भंडार बम्हनपुर (निघासन) के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार निगरानी की जा रही है और जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात में खाद की बिक्री प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों की जांच कराई जा रही है। अनधिकृत बिक्री या स्टॉक में विसंगति मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।