{"_id":"61c394468c223a1141144e99","slug":"licensed-revolver-fired-at-birthday-party-and-woman-dies-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी : बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी : बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली गोली, महिला की मौत
Thu, 23 Dec 2021 02:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:40 AM IST
सार
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खीरी थाना क्षेत्र के चकमदन गांव में जन्मदिन के मौके पर नशे की हालत में लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से महिला घायल हो गई। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र के चकमदन गांव निवासी प्रदीप वर्मा के तीन वर्षीय पुत्र का मंगलवार देर रात जन्मदिन मनाया जा रहा था। पार्टी के दौरान प्रदीप के मौसेरे भाई जयराम पुत्र पृथ्वी पाल निवासी सराय देवकली थाना फरधान की लाइसेंसी रिवाल्वर से नशे की हालत में फायर हो गया।
विज्ञापन
गोली अनीता वर्मा (28) पत्नी प्रदीप वर्मा को लग गई। परिवारीजन अनीता को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रदीप वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने जयराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन