फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Letter written to higher officials stating malicious action

Lakhimpur Kheri News: द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताकर उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

Tue, 12 Dec 2023 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Letter written to higher officials stating malicious action
लखीमपुर खीरी। लोनिवि खंड एक में जेई और एक्सईएन के बीच चले घमासान में कार्रवाई जहां सुर्खियों में है, वहीं निर्माण खंड एक के एक्सईएन हंसाराम ने अपने खिलाफ हुई कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

कहा कि वित्तीय अनियमितता मिलने पर उच्चाधिकारियों को लिखा था, इसलिए अधीक्षण अभियंता एनके वर्मा ने उनके खिलाफ साजिश रचकर अपनी ऊंची पहुंच से हम पर कार्रवाई करवाई है। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क लखनऊ को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें मुख्य अभियंता पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


मंगलवार को जेई और एक्सईएन विवाद में पहले तो अनभिज्ञता जताते हुए एक्सईएन हंसाराम ने कहा कि उनके पास अभी कोई लिखित आदेश नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो द्वेषपूर्ण कार्रवाई है। उन्होंने मुख्य अभियंता को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। यह भी कहा कि जिन जेई पर कार्रवाई की बात कही जा रही है, वह भी द्वेषपूर्ण है। जो धरने में शामिल थे उन पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जो काम कर रहे थे उन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख अभियंता लखनऊ को संबोधित पत्र में उन्होंने कहा कि निर्माण खंड एक में मुझे चार महीने की तैनाती में काफी अनियमितताएं मिली थीं, जिसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। इसके बाद गड़बड़ी वाले कार्यों में जेई के पटल परिवर्तित किए थे, इसी बात से जेई व एई नाराज थे और उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
बताया कि जेई और एई 13-13 साल से यहीं जमे हुए हैं और तमाम गड़बड़ी कर रहे हैं। इन सबके बारे में जब अधीक्षण अभियंता सीतापुर को पत्र लिखा तो उन्होंने साजिशन मुझे परेशान किया और हड़तालियों का समर्थन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने निर्माण खंड एक में चल रही वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा भी किया।


बड़े स्तर पर फंड हुए इधर-उधर तो ऑडिट के लिए लिखा था पत्र
अधिशासी अभियंता की तरफ से अधीक्षण अभियंता एन.के.वर्मा सीतापुर सर्किल को 10 अक्तूबर को पत्र लिखा गया था। इसमें उन्होंने शिकायत की थी कि निर्माण खंड एक के कार्यों के दौरान कई फंड इधर-उधर हुए हैं। सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं द्वारा देयक प्रस्तुत नहीं किए गए हैं। इस संबंध में बड़े स्तर पर हुए फंड को लेकर विशेष ऑडिट कराने के लिए अपील की गई थी।

लालपुर, समैसा, खमरिया खुर्द से सुरजनपुर मार्ग में मिली थी अनियमितता
एक्सईएन की तरफ से मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को लिखे पत्र में कहा गया है कि 20 अक्तूबर को सहायक अभियंता प्रदीप भारद्वाज व जेई अमित कुमार के साथ लालपुर समैसा खमरिया खुर्द से सुरजनपुर संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया गया, जिसमें बेड फअलोर से आरसीसी स्लैब के नीचे की सतह की ऊंचाई 2.20 मीटर के स्थान पर 1.90 मीटर मिली, जो कि स्वीकृत प्रस्ताव के मानकों के अनुरूप नहीं है, जबकि माप पुस्तिका में लंबाई 2.20 मीटर अंकित है। जो कि घोर अनियमितता है। यह भी लिखा कि लघु सेतु का निर्माण निविदा की शर्तों के अनुसार नहीं किया गया है। इसकी वजह से वाटर वे कम हो गया है, ऐसी स्थिति में आरसीसी स्लैब को तोड़कर अनुबंध की शर्तों के मुताबिक निर्माण पूरा होने पर ही देयकों का भुगतान किया जाएगा।


समैसा से राजापुर संपर्क मार्ग में स्वीकृत लागत से ज्यादा के दिए बिल
20 अगस्त को लेखाधिकारी को लिखे पत्र में एक्सईएन की तरफ से कहा गया कि ठेकेदार से स्वीकृत लागत 27.78 लाख रुपया प्राप्त हुई, मगर सहायक अभियंता प्रदीप भारद्वाज व जेई अमित कुमार की तरफ से 30.81 लाख रुपये का बिल बनाया गया, जो कि स्वीकृत लागत से तीन लाख रुपया अधिक है। एक्सईएन की तरफ से लेखाधिकारी को पत्र लिखकर विशेष ऑडिट की मांग की।


धौरहरा हमारे विभागीय मंत्री का क्षेत्र है, इसलिए ईमानदारी पूर्वक काम के प्रति प्रतिबद्धता थी, लेनिक, यहां भारी गड़बड़ी की गई थी। अधीक्षण अभियंता एनके वर्मा को चिट्ठी लिखी, लेकिन वह तीन महीने से द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते रहे। अपनी ऊंची पहुंच के चलते सप्ताह भर पहले ही आए मुख्य अभियंता को अपने पक्ष में कर हम पर कार्रवाई करवाई है। - हंसाराम, एक्सईएन, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed