फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopards are liking the Terai region, panic due to increasing incidents of attacks

Lakhimpur Kheri News: तेंदुओं को भा रहा तराई, हमलों की घटनाएं बढ़ने से दहशत

Thu, 26 Jun 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leopards are liking the Terai region, panic due to increasing incidents of attacks
धौरहरा। तराई इलाका तेंदुओं की पहली पसंद बनता जा रहा है। क्षेत्र में गन्ना और केले की फसलों के अलावा पर्याप्त नदियां हैं। ज्यादातर तेंदुए बहराइच के मिहीपुरवा जंगल से धौरहरा आने की बात वन विभाग के लोग कह रहे हैं। आबादी क्षेत्र में इनकी बढ़ती चहलकदमी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ने के चलते लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

धौरहरा वन रेंज की भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह क्षेत्र शारदा और घाघरा नदी से घिरा हुआ है। नदी से छोटे बड़े करीब 40 नाले भी हैं। इस क्षेत्र में ज्यादातर गन्ना और दूसरे नंबर पर केले की फसलों की खेती होती है। तेंदुए गन्ना को टाइगर ग्रास और केले को जंगल समझकर डेरा जमा रहे हैं, वही खेतों में घूमते सियार और गोवंशीय पशुओं के अलावा कुत्ते और बंदर इन तेंदुओं का भोजन बनते हैं।
विज्ञापन

इसी बीच तेंदुए जब आबादी में आते हैं या किसान खेतों में काम कर रहे होते हैं तो तेंदुए इंसानों पर भी हमलावर हो जाते हैं। पिछले पांच साल में अकेले धौरहरा बन रेंज में तेंदुओं के हमले की 15 से ज्यादा घटनाएं हुईं हैं। इनमें छह लोगों की तो मौत हो गई थी, जबकि 14 लोग घायल हुए और एक व्यक्ति लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी बताते हैं कि तेंदुए बहराइच के मिहीपुरवा जंगल से नदी पार कर आते हैं। यहां का वातावरण देख टिक जाते हैं, अब तक कई तेंदुए पकड़े भी जा चुके हैं।



तेंदुओं के हमले की प्रमुख घटनाएं
25 जून 2025 : बबुरी भट्ठा पर मिहीलाल (35) निवासी गिरधारी पुरवा, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, वन दरोगा राजेश दीक्षित (45), पीआरवी आरक्षी राम सजीवन (37) गांव जुगनूपुर निवासी इकबाल खां घायल।
13 अप्रैल 2025 : धौरहरा निवासी खली की पत्नी बानो (22) घायल
23 मई 2025 : हरीश (30) व कालिका (25) निवासी सिंगावर ईसानगर घायल
04 जून 2025 : रसीद (22) निवासी अदलीशपुर घायल
09 जून 2024 : सहेली (8) पुत्री राम लखन निवासी कैरातीपुरवा की हमले से मौत।
21 अगस्त 2024 : सद्दाम (18) निवासी धूसाखुर्द तेंदुए के हमले के बाद से लापता।
06 सितंबर 2024 : पुतान (55) निवासी भरतपुर की हमले से मौत।
09 मार्च 2024 : हरीनरायन (55 ) निवासी रमुआपुर घायल
07 जनवरी : 2020 : अख्तियारपुर निवासी जीतू भार्गव (35) तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल।
26 मार्च : 2020 : डुडकी निवासी मोहनी (10) पर तेंदुए का हमला, मौके पर मौत।
30 अप्रैल 2020 : बंशीबेली निवासी सोनू (12) को तेंदुए ने हमला कर घायल किया।
14 सितंबर 2020 : चकदहा गांव के गांव चमारनपुरवा निवासी ब्रजेश (12) की तेंदुए के हमले में मौत।
27 सितंबर 2020 : बेलागढ़ी के साहबदीनपुरवा निवासी चंदन (13) की तेंदुए के हमले में मौत।
05 अक्टूबर 2020 : पाठकपुरवा निवासी सिकंदर (12) तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल।
10 नवंबर 2020 : गुजारापुरवा निवासी अंकित (18) की तेंदुए के हमले में मौत।
10 दिसंबर 2020 : को डुडकी निवासी दुलारे का पुत्र दुर्गेश (14) तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed