फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard XI and Nihal XI made a spectacular entry into the semi-finals

Lakhimpur Kheri News: तेंदुआ इलेवन और निहाल इलेवन का सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश

Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Leopard XI and Nihal XI made a spectacular entry into the semi-finals
पुवायां। बांडा के गांव अजोधापुर में शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट की द्वितीय शृंखला में तेंदुआ इलेवन और निहाल इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच, महोलिया इलेवन और तेंदुआ इलेवन के बीच खेला गया। तेंदुआ इलेवन के कप्तान शाहिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। तेंदुआ की टीम ने 16 ओवरों में नौ विकेट पर 112 रन बनाए। इसमें हाशिम ने 29 और अभिजीत ने 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं, महोलिया की टीम का प्रदर्शन शिथिल रहा। निर्धारित 16 ओवरों में मात्र 110 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई। महोलिया की ओर से रजनीकांत ने 32 और साहिल ने 28 रनों की पारी खेली। शानदार प्रदर्शन के लिए अभिजीत को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच, निहाल इलेवन, महुरैया और संदीप इलेवन, माधौपुर के बीच खेला गया। निहाल इलेवन के कप्तान निहाल गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निहाल इलेवन की टीम ने 16 ओवरों में सात विकेट पर 149 रन बनाए। इसमें हर्षित ने 42 और हिमांशु ने 24 रनों के साथ निर्णायक पारी खेली। वहीं, संदीप इलेवन की टीम 16 ओवरों में नौ विकेट पर 119 रन बना सकी। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हर्षित को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed