फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard hunted cow in Dhaurahra forest range in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: धौरहरा वन रेंज में फिर आया तेंदुआ, गाय को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 23 Oct 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में तेंदुए की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। मंगलवार को गांव अचरौरा के आसपास तेंदुआ देखा गया। तेंदुए ने एक छुट्टा गाय को मार डाला। 

विज्ञापन
Leopard hunted cow in Dhaurahra forest range in lakhimpur kheri
तेंदुआ

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव अचरौरा में तेंदुए ने एक छुट्टा गाय को निवाला बनाया। वहीं जटपुरवा और बजहा संकल्पा गांवों के आसपास भी तेंदुए की चहलकदमी देखी गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 
धौरहरा वन रेंज में तेंदुए की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। वन विभाग एक तेंदुए को पकड़ता है, तो दूसरा वारदात कर दहशत फैला देता है। बुधवार की सुबह ईसानगर थाना क्षेत्र के अचरौरा गांव में घाघरा नदी के किनारे तेंदुए ने छुट्टा गाय का शिकार किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

20 दिन पहले भी किया था गाय का शिकार 
गांव जटपुरवा के गोआश्रय स्थल में करीब 20 दिन पूर्व तेंदुए ने हमलाकर एक गाय को मार डाला। एक माह पहले इसी गांव के किसान की बछिया भी दबोच ले गया था। वन विभाग ने हाल में ही पिंजरा लगाकर धौरहरा के जोगी बाबा स्थान से नर तेंदुए को पकड़ कर दुधवा जंगल में छोड़ा था। 

दोबारा से फिर तेंदुआ देख जाने पर ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि गांव अचरौरा में तेंदुए द्वारा गाय के मारने की सूचना है। जटपुरवा और बजहा संकल्पा में भी टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed