फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   leopard found dead near forest in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: नहीं थम रहा वन्यजीवों की मौत का सिलसिला, बाघिन के बाद अब तेंदुए की मौत

Mon, 05 Jun 2023 04:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

गोला रेंज की रायपुर बीट जंगल से सटे इलाके में सोमवार को एक तेंदुए का शव मिला। उसकी गर्दन पर जख्म का निशान था। दो दिन पहले मैलानी रेंज में एक बाघिन की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
leopard found dead near forest in lakhimpur kheri
मृत तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में वन्यजीवों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। गोला रेंज की रायपुर बीट जंगल से सटे गदियाना गांव के पास सोमवार को एक नर तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए की गर्दन पर गहरा जख्म है। आपसी संघर्ष मे मौत हुई बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गदियाना गांव के पास लगे ट्यूबवेल पर तेंदुआ पानी पीने आया था। इसके बाद वहीं पर गिरकर उसकी मौत हो गई। तेंदुए की उम्र दो वर्ष के करीब बताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को शव को कब्जे में लिया है। 

विज्ञापन


मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट जंगल से सटे रामपुर ढकैया गांव में शनिवार को बाघिन की मौत हो गई थी। बाघिन शुक्रवार रात गांव में घुस आई थी। करीब 10 घंटे तक गांव में रही। मौत से पहले बाघिन ठीक-ठाक थी और गांव में चहलकदमी कर रही थी। इसके कुछ देर बाद निगरानी टीमों के सामने गिरकर उसकी मौत हो गई थी। आईवीआरआई बरेली में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। प्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख और प्यास से तड़पने के बाद सदमे से मौत होना बताया गया। 
विज्ञापन


बाघिन की मौत का मामला: 10 दिन से भूखी-प्यासी थी... पत्थरों की बौछार, दहशत और लगातार भागने से थम गईं सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


22 अप्रैल 2013 को बफरजोन की मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में एक नर बाघ का शव मिला था। यह नर बाघ भी कुछ समय पहले तक ठीक-ठाक था और खेतों में विचरण कर रहा था। कुछ देर बाद ही बाघ अचानक गन्ने के खेत में गिर गया और वन कर्मियों के सामने ही उसकी मौत हो गई थी। सप्ताहभर में दो बाघों की मौत के बाद अब तेंदुए का शव मिला है। इससे वन विभाग और दुधवा प्रशासन सकते है। 

पिछले तीन साल में मारे गए नौ बाघ

  • फरवरी 2020- किशनपुर सेंक्चुरी की कटैया बीट में एक बाघिन का शव मिला।
  • अगस्त 2020- बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में बाघिन का शव मिला।
  • जनवरी 2021- गोला रेंज की सिंकदरपुर बीट में एक मादा बाघ शावक का शव मिला। सेप्टीसीमिया से मौत की हुई पुष्टि।
  • फरवरी 2021- दुधवा नेशनल पार्क की बेलरायां रेंज में बाघ का शिकार।
  • अप्रैल 2021- किशनपुर सेंक्चुरी में बाघिन का शव मिला। डायरिया बताया गया।
  • सितंबर 2021-बफरजोन की मैलानी रेंज में एक मादा बाघ शावक का शव मिला।
  • अप्रैल 2023- बफरजोन की मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में एक बाघ का शव मिला। पोस्टमार्टम में अंदरूनी अंग फेल होने और आंत में हड्डी फंसने से मौत की पुष्टि।
  • 3 जून 2023- बफरजोन की मैलानी रेंज की ग्रंट नंबर तीन बीट के रामपुर ढकैया गांव में शुक्रवार रात 12 बजे घुसी बाघिन। शनिवार सुबह हुई मौत।
  • 5 जून 2023- रायपुर बीट जंगल से सटे गदियाना गांव के पास तेंदुए मरा मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed