फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard entered the house and took away the goat, killed it in the field

Lakhimpur Kheri News: घर में घुसकर बकरे काे उठा ले गया तेंदुआ, खेत में मार डाला

Mon, 09 Dec 2024 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house and took away the goat, killed it in the field
मझगईं। मझगईं रेंज के गुलरा टांडा गांव में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक ग्रामीण के घर में घुसकर तेंदुआ बकरे को उठा ले गया। लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन गन्ने के खेत में बकरे को उसने मार डाला।
विज्ञापन

मझगईं रेंज के गुलरा टांडा गांव में सोमवार सुबह करीब तीन बजे सकीना के घर में तेंदुआ घुस गया और घर के अंदर बंधे करीब बीस किलो वजन के बकरे पर हमला कर दिया और घर से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में ले जाकर उसे मार डाला। लोगों ने पीछा करते हुए तेंदुए को भगाया और बकरे के अधखाए शव को उठाकर लाए। घटना से गांव में दहशत फैल गई है। इससे पूर्व भी जुम्मन आदि के करीब आधा दर्जन बकरों को तेंदुआ निवाला बना चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, पास ही दुधवा नेशनल पार्क का जंगल होने के कारण आए दिन हिंसक जानवर मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है। इसपर वन विभाग ने मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन दरोगा मनोज यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना किया गया। मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed