फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard entered the farmhouse by jumping over an eight-foot high wall

Lakhimpur Kheri News: आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ

Fri, 25 Sep 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered the farmhouse by jumping over an eight-foot high wall
नानकफार्म में बाउंड्री बाल के अंदर चहलकदमी करता तेंदुआ। स्रोत: गृहस्वामी
बिजुआ। भीरा वनरेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत जगदेवपुर के मजरा नानक फार्म में बुधवार रात तेंदुआ आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुस गया। रात करीब दो बजे हुई घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। कुछ देर परिसर में चहलकदमी करने के बाद तेंदुआ बाहर निकल गया।
विज्ञापन

नानक फार्म निवासी जरनैल सिंह ने सुबह सीसी कैमरे की फुटेज देखी तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने वन विभाग भीरा को सूचना देकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की गुजारिश की। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फुटेज का अवलोकन किया। आसपास निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि नानक फार्म के पास एक तेंदुआ गन्ने के खेतों में लगातार रहता है। टीम कांबिंग कर रही है। पिंजरा लगवाने के लिए विभाग को लिखा गया है। अनुमति मिलते ही पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आबादी की ओर बढ़े सात हाथी, बढ़ाई गई निगरानी

बांकेगंज। मड़हा जंगल में डेरा डाले सात नेपाली हाथी बुधवार रात मैलानी-भीरा हाईवे पार कर किशनपुर अभयारण्य की ओर बढ़े। यहां से मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट की आबादी की ओर पहुंच गए।
चिघाड़ने की आवाज सुनकर सतर्क हुए किसानों और निगरानी टीमों ने पटाखे दगाकर उन्हें खदेड़ा। इसके बाद हाथी मैलानी और खुटार रेंज की सीमा पर स्थित गोविंदपुर गांव की ओर बढ़े। यहां भी ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने पटाखे दगाकर और शोर मचाकर उन्हें खदेड़ दिया। इससे हाथी फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा सके।
बफरजोन मैलानी रेंजर सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हाथी गढ़ा पुल के रास्ते जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों को उनकी लोकेशन किशनपुर अभयारण्य और बफरजोन मैलानी रेंज की सीमा पर स्थित सुल्तानपुर बीट के जंगल में मिली है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए मैलानी-भीरा मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने जंगल मार्ग पर निर्धारित 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से वाहन चलाने और स्वयं के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed