फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard cub injured after being hit by a reaper machine

Lakhimpur Kheri News: रीपर मशीन की चपेट में आकर तेंदुए का शावक घायल

Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub injured after being hit by a reaper machine
धान के खेत में घायल पड़ा तेंदुआ शावक। स्त्रोत-सोशल मीडिया।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज से सटे कटैया गांव केे एक खेत में शुक्रवार को धान कटाई के दौरान रीपर मशीन की चपेट में आकर तेंदुआ का शावक घायल हो गया।
विज्ञापन

भीरा कस्बा निवासी बिसन सिंह कटैया गांव में शाम करीब पांच बजे धान कटाई के बाद खेत में रीपर मशीन चला रहे थे। खेत में मादा तेंदुआ तीन शावकों के साथ छुपी बैठी थी। इस दौरान एक शावक चहलकदमी करता हुआ बाहर आया और मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। इससे उसकी पूंछ कट गई और पंजा चोटिल हो गया। तेंदुए के गुर्राने पर बिसन मशीन लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर वन विभाग के अलावा दुधवा के पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ शावकों के साथ धान के खेत से कुछ दूरी पर सटे गन्ने के खेत में मौजूद है। इससे वन विभाग को शावक को ढूंढकर इलाज करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा ने बताया कि तेंदुआ के शावक के घायल होने की जानकारी मिली है। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची है। उसे ढूंढकर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।

धान के खेत में घायल पड़ा तेंदुआ शावक। स्त्रोत-सोशल मीडिया।

धान के खेत में घायल पड़ा तेंदुआ शावक। स्त्रोत-सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed