फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard became synonymous with terror, captured in cage

Lakhimpur Kheri News: आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजड़े में हुआ कैद

Sat, 18 Jan 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard became synonymous with terror, captured in cage
मझगईं के भगवंतनगर गुलरा में तेंदुआ देखने को लगी भीड़। संवाद
मझगईं। कोठिया गांव में करीब एक माह से आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में शनिवार की सुबह कैद हो गया। तेंदुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जमा रही। तेंदुए को मझगईं रेंज ले जाया गया। मझगईं रेंज के कोठिया में करीब छह से अधिक बकरियों पर हमला कर उनको मारने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए मझगईं रेंज के अधिकारियों ने कोठिया और गुलरा बाॅर्डर पर दस दिन पूर्व एक पिंजड़ा लगाया था। वनकर्मी इस पिंजड़े की बराबर निगरानी कर रहे थे और तेंदुए को पिंजड़े में कैद करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर तेंदुआ आखिरकार वनकर्मियों द्वारा लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजड़े में फंसने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का तांता लग गया।
विज्ञापन

वन विभाग को सूचना मिलने के बाद मझगईं रेंज कार्यालय की टीम भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए तेंदुए की पिंजड़े में हलचल देखी।
इसके बाद वनकर्मियों द्वारा तेंदुए को मझगईं रेंज कार्यालय लाया गया है। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। देर रात तक तेंदुए को मझगईं रेंज कार्यालय में ही रखा गया था और अभी यह तय नहीं हो पाया था कि तेंदुए को कहां छोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed