फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks people peeling sugarcane, two injured

Lakhimpur Kheri News: गन्ना छील रहे लोगों पर तेंदुआ का हमला, दो घायल

Mon, 01 Apr 2024 06:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks people peeling sugarcane, two injured
पलियाकलां। बिजौरिया गांव में गन्ना छीलने आए भगवंतनगर गुलरा निवासी मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें एक सात वर्षीय बालक समेत दो लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। शोर-शराबा सुनकर तेंदुआ फिर से गन्ने के खेत में छिप गया। शनिवार की देर शाम हुई इस घटना से आसपास कई गांवों के ग्रामीणों में दहशत फैली है।
विज्ञापन


बिजौरिया गांव निवासी एक किसान के खेत में गन्ना छीलने के लिए भगवंतनगर गुलरा से मजदूर आए थे। गन्ना छीलने के दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने मजदूरों पर हमला कर दिया। लोग कुछ समझ पाते, तब तक भगवंतनगर गुलरा निवासी अवधराम (50) पुत्र विपट व मोहित (7) पुत्र बलजीत पर तेंदुआ ने झपट्टा मार दिया। लोगों ने जब तेंदुआ देखा तो शोर मचाया। इसपर तेंदुआ फिर गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

आनन-फानन दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। दोनों के गले और कंधे पर चोट आई है। इससे पूर्व 28 मार्च को भी अतरिया मेलाघाट में गन्ना छील रहे दौलत के पुत्र बबलू पर तेंदुआ ने हमला कर दिया था। तीन दिन के अंदर दो गांवों में तेंदुए के हमले से गांवों में दहशत फैल गई है। मझगईं रेंजर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि मामला भीरा रेंज का है। भीरा रेंजर राजकुमार का कहना है कि मामला मझगईं रेंज का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed