{"_id":"68e621e362bb8c82be058665","slug":"leopard-attacks-and-kills-eight-year-old-girl-in-lakhimpur-kheri-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: घर के बाहर से आठ साल की बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ, खेत में मिला मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: घर के बाहर से आठ साल की बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ, खेत में मिला मासूम का शव
Wed, 08 Oct 2025 02:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:05 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। महेवागंज क्षेत्र के गांव खम्भार खेड़ा में मंगलवार शाम आठ साल की बच्ची को तेंदुआ दबोच ले गया। बच्ची का शव एक किमी दूर खेत में मिला।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के महेवागंज में गांव खम्भार खेड़ा निवासी गुड्डू खां की आठ वर्षीय पुत्री अनाया पर मंगलवार शाम तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए उसे गन्ने के खेत में दबोच ले गया। जिससे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के वन रेंज शारदानगर क्षेत्र के गांव में अनाया करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। बताते हैं कि उसी वक्त गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे खेत में दबोच ले गया।
विज्ञापन
किमी दूर खेत में लहूलुहान मिली मासूम
बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे गए। घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में लहूलुहान हालत में बच्ची मिली। परिजन चौकी पुलिस की मदद से बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। इलाके में तेंदुआ होने से ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
रेंजर अभय कुमार मल्ल ने बताया कि बच्ची को घर से तेंदुआ उठा ले गया है। टीम बराबर कॉम्बिंग कर रही है। पिंजरा लगाकर उसे जल्द कैद किया जाएगा।