फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prices of vegetables including pulses and tomatoes increased

Lakhimpur Kheri News: दाल हुई पतली... तड़का कम, महंगाई ने निकाला लोगों का दम

Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 14 Aug 2023 12:19 AM IST
सार

महंगाई की मार से इस समय लोग बेहाल हैं। खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से दाल पतली होने के साथ इसमें तड़का लगना भी कम हो गया है।

विज्ञापन
Prices of vegetables including pulses and tomatoes increased
किराना की दुकान पर खरीददारी करता ग्राहक

विस्तार

लखीमपुर खीरी में हरी सब्जी से लेकर आटा, दाल-चावल, तेल और मसालों की कीमतें बढ़ गई हैं। इससे थाली का स्वाद बिगड़ गया है। खाद्य सामग्री की बढ़ी कीमतों पर खर्च अधिक होने से घर का बजट गड़बड़ाने लगा है। निम्न एवं मध्यम वर्गीय लोगों के सामने दिक्कत सबसे ज्यादा है। पिछले महीने की अपेक्षा इस माह टमाटर के दाम भले ही कम हुए हों, लेकिन बाकी सामग्रियों के दाम में दो से तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन

टमाटर के बाद प्याज के बढ़े भाव 

टमाटर के दामों में कमी आते ही प्याज की कीमतों में उछाल आने लगा है। एक सप्ताह पहले 200 रुपये किलो की दर से बिकने वाला टमाटर बाजार में 120 से 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जबकि 20 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। 

विज्ञापन


180 से 200 रुपये की दर से बिकने वाला लहसुन 200 से 225 में बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि महाराष्ट्र में बारिश के कारण सब्जी खासकर प्याज की आवक कम होने से दाम बढ़ गए हैं। यदि इसी तरह आवक प्रभावित रही, तो टमाटर के बाद प्याज के दाम में भी चौंकाने वाली वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मसालों का तड़का पड़ रहा महंगा

किराना दुकानदार संजय अग्रवाल का कहना है कि एक-डेढ़ महीने के भीतर मसालों में हल्दी, मिर्च और धनिया से लेकर सरसों को तेल, रिफाइंड आदि के दाम में दो से पांच रुपये की बढ़़ोतरी हुई है। इसके अलावा आटा, दाल, चावल में भी दो से पांच रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है। अरहर दाल पहले जहां 130 रुपये में बिकती थी, अब 135 रुपये में बिक रही है।

दाल अरहर-125 से 130- 130 से 135
साबुत धनिया- 100 से 120
सरसों का तेल-120 से 125- 130 से 140 रुपये प्रति लीटर
रिफाइंड-110 से 115-115 से 120 रुपये प्रति लीटर
पहले- अब
चावल- 30-32
आटा- 27- 29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed