{"_id":"6a6e30519d10f3107408c01b","slug":"lekhpal-sangh-warns-the-government-on-pending-demands-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181446-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लंबित मांगों पर लेखपाल संघ ने सरकार को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लंबित मांगों पर लेखपाल संघ ने सरकार को चेताया
Sat, 01 Aug 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पलिया एसडीएम को ज्ञापन देने जाते लेखपाल संघ पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने वर्षों से लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग उठाते हुए राजस्व परिषद की अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पलिया को दिया।
ज्ञापन में स्थानांतरण, पदोन्नति, विभागीय परीक्षा परिणाम, भत्तों में वृद्धि और ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। तहसील मंत्री आदित्य मिश्र ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक में इन मांगों के निस्तारण का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने कहा कि लेखपाल बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी और वेतन विसंगतियों से जूझ रहे हैं तथा अवकाश के दिनों में भी शासकीय कार्य करते हैं।
विज्ञापन
संघ ने वर्ष 2019 में गृह मंडल से बाहर स्थानांतरित करीब 650 लेखपालों के लिए अंतरमंडलीय स्थानांतरण का ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने तथा दूरस्थ जिलों में कार्यरत करीब 2700 लेखपालों को भी इसका लाभ देने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन