{"_id":"9b5f04ad4723b8d50b53946656c9a259","slug":"legislator-lee-cure-responsibility-for-spending-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने ली इलाज के खर्च की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने ली इलाज के खर्च की जिम्मेदारी
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझगईं के पास सड़क हादसे में विकलांग हुए युवक को पलिया विधायक रोमी साहनी ने अस्पताल में भर्ती कराकर ऑपरेशन में होने वाले खर्च की जिम्मेदारी ली है।
पलिया तहसील के बसंतापुर कलां निवासी रामरती ने बताया कि उसका भाई विजयपाल (25) लगभग पांच माह पूर्व मझगईं के पास बाइक की टक्कर से गंभीर घायल हो गया था। पैर की हड्डी टूटने के कारण डॉक्टरों ने उसे आपरेशन कराने की सलाह दी थी। मजदूरी पेशा होने के कारण धनाभाव में वह ऑपरेशन नहीं करा सका जिससे वह बिस्तर पर ही पड़ा रहता था। बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो गया था। घायल होने पर परिवार के सामने रोटी का भी संकट उत्पन्न हो गया। चार दिन पहले विधायक रोमी साहनी जब पलिया गए तो विजयपाल की बहन रामरती विधायक की गाड़ी के आगे बैठकर रोने लगी। विधायक ने उसका दुखड़ा सुना तो उन्होंने घायल को नगर के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराकर ऑपरेशन और दवा में होने वाले खर्च को स्वयं वहन करने का निर्णय लिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ आशुतोष गुप्त ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह फिर से अपने पैरों पर चल सकेगा। विधायक क ी सराहनीय पहल से उसके परिवार वालों और गांव में खुशी है।