फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Layman's plate Ran out the bowl of lentils

आम आदमी की थाली से रूठ गई दाल की कटोरी

Fri, 22 May 2015 06:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 22 May 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Layman's plate Ran out the bowl of lentils
पिछले एक माह से दाल के मूल्यों में आए उछाल से आम आदमी को दाल-रोटी तक चलाना मुश्किल हो रहा है। पिछले एक माह के अंदर सभी दालों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। मौसमी सब्जियां पहले ही महंगी हो चुकी हैं। अब आम आदमी की थाली से दाल की कटोरी भी रूठ गई है। ढाबों पर मिलने वाली दाल में पानी की मात्रा बढ़ गई है। दाल और सब्जी व्यवसायी कहते है कि बेमौसम बारिश के कारण महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन

बाजार में दालों के दामों में पिछले एक माह में एकाएक उछाल आया है। एक माह पहले तक 95 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अरहर की दाल इस समय 105 रुपया प्रति किलो बिक रही है। उरद और चने की दाल में भी उछाल आया है। दाल व्यवसायी महेंद्र गुप्ता बताते हैं कि दालों के उत्पादन में लगातार आ रही कमी के कारण पिछले कई वर्षों से दालों के मूल्य बढ़ रहे थे लेकिन पिछले एक माह में दालों के मूल्यों में जितना उछाल आया है उतना इसके पहले कभी नहीं आया। घर में दाल लगभग रोज ही बनती है। इससे रसोई का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

ढाबों पर फीका हुआ दाल का स्वाद
सीतापुर रोड पर ढाबा चलाने वाले राजवीर यादव कहते हैं कि ग्राहकों को उनके ढाबे की दाल काफी पसंद है। दाल महंगी होने पर न क्वालिटी से समझौता कर सकता न ही दाल के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। घाटा जरूर उठाना पड़ रहा है। निघासन में ढाबा चलाने वाले राम किशुन का कहना है कि दाल के मूल्यों में बढ़ोतरी से नुकसान उठाकर ग्राहकों को दाल खिलानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी और दाल हुई महंगी कैसे चले रसो
गृहणी रामकली कहती हैं कि सब्जियां पहले ही महंगी हो चुकी थीं अब दालों के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। रश्मि गौतम कहती हैं कि दालें पहले से ही महंगी थीं अब और ज्यादा महंगी होने से बच्चों को दाल खिलाना भी मुश्किल हो रहा है। रानी रावत का कहना है कि दालों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed