फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers' strike begins, demand for transfer of SDM and Peshkar

Lakhimpur Kheri News: वकीलों का धरना शुरू, एसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की मांग

Sun, 22 Sep 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike begins, demand for transfer of SDM and Peshkar
सदर तहसील में धरना प्रदर्शन करते तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिवेदी ने एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह और पेशकार दीपक रस्तोगी पर गंभीर आरोप लगाए। शनिवार को सदर तहसील में बड़ी संख्या में अधिवक्ता धरने पर बैठे गए।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बताया कि एसडीएम सदर व उनके पेशकार पत्रावलियों में बहस हो जाने के बावजूद लंबे समय तक आदेश पारित नहीं करते हैं। पीठासीन अधिकारी से शिकायत करने पर वह पेशकार से बात करने की सलाह देते हैं। अधिवक्ताओं ने अन्य वाद पत्रावलियों की भांति उत्तर प्रदेश रा.स. की वाद पत्रावलियां भी अतिरिक्त उपजिलाधिकारी व अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय में निस्तारण के लिए स्थानांतरित की जाने की मांग की। उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर तहसील में जल्द संचालित किया जाए। बार एसोसिएशन ने मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान एसोसिएशन के मंत्री यज्ञ प्रकाश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राम प्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार बाजपेई, श्यामू कश्यप, अमित कुमार सिंह तोमर, दिलीप कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed