{"_id":"58249fbc4f1c1b8553b3a599","slug":"lawyers-assigned-by-sdm-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
निघासन।
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
memorandam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान क्रय केंद्र चालू करने तथा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इससे पहले उन्होंने किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की।
तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि धान की फसल कटकर किसान के घर आ चुकी है। उसको पैसे की जरूरत है। वह अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। सरकार अब तक इसके लिए खरीद सेंटर नहीं खुलवा पाई है। निघासन तहसील मुख्यालय तक पर कोई सेंटर नहीं खुल सका है। इससे किसान आढ़तियों और बिचौलियों को अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं। इसके साथ ही कुछ चीनी मिलों ने अब तक गन्ना किसानों की पूरी रकम का भुगतान नहीं किया है। वकीलों ने इन मिलों से तत्काल पूरा बकाया भुगतान दिलाने और अब तक भुगतान न देने के लिए जिम्मेदार मिल अफसरों के खिलाफ एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वकीलों ने इस बाबत डीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम रामप्रकाश को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में विनीत श्रीवास्तव, उमाकांत जायसवाल, अमीन, पंकज जायसवाल, हरिनंदन यादव, आरके चतुर्वेदी, राकेश वैश्य, राकेश शुक्ल, इजहार, रामकिशोर, अख्तर अली, राजू गिरी और रूपेश श्रीवास्तव आदि वकील शामिल थे।