{"_id":"64ad420c96f071875e0513c6","slug":"lawyer-dies-of-heart-attack-who-went-on-amarnath-yatra-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: अमरनाथ यात्रा पर गए मोहम्मदी के वकील की हार्ट अटैक से मौत, दर्शन कर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: अमरनाथ यात्रा पर गए मोहम्मदी के वकील की हार्ट अटैक से मौत, दर्शन कर लौट रहे थे घर
Tue, 11 Jul 2023 05:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:28 PM IST
सार
मोहम्मदी निवासी वकील सुनील तिवारी साथियों संग बाबा अमरनाथ के दर्शन करने गए थे। मंगलवार सुबह श्रीनगर में उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
सुनील तिवारी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी से अमरनाथ यात्रा पर गए कस्बा निवासी अधिवक्ता सुनील तिवारी की मौत हो गई है। वह बाबा अमरनाथ के दर्शन कर वापस आ रहे थे। श्रीनगर में मंगलवार को सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया गया है कि सुनील तिवारी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। कुछ दिन पहले वह साथियों संग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए गए थे। मंगलवार सुबह उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथ गए लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि शव देर रात तक घर पहुंचेगा।
विज्ञापन