फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Land development Taking on Modi

देश को विकास की ओर ले जा रहे मोदी

Sat, 14 Mar 2015 11:47 PM IST
पलियाकलां
पलियाकलां Updated Sat, 14 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Land development Taking on Modi
भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। जनता से किए गए वादों को एक-एक कर पूरा करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सांसद टेनी भाजपा कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में बोल रहे थे। कहा कि पिछले 60 साल से दूसरी पार्टियां देश को खोखला कर रहीं थीं। इन सालों में देश की हालत खराब हो गई थी, जिसको सही करने में थोड़ा वक्त जरूर लगेगा, लेकिन सब ठीक होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार थम रहा है। प्रधानमंत्री देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए जुटे हुए हैं और इसमें सफलता भी मिल रही है। कहा कि आने वाले दिनों में भारत की एक अलग तस्वीर होगी और दुनियां में उसे अव्वल देश माना जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं से होली मिल कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2017 के विधानसभा चुनाव में जी जान से जुट जाने का आहवान किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, कृष्णा भैया,  जिला महामंत्री अरविंद सिंह, आरडी राय, उदयवीर सिंह, राजीव शुक्ला, शशि शंकर शुक्ला, वरुण मिश्रा, सतीश चौधरी, गौरव बंसल, विकास गुप्ता, प्रेमप्रकाश मौर्या आदि तमाम भाजपा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed