फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lambhi kood main devendra, gola phainke main sahil aawal

लंबी कूद में देवेंद, गोला फेंक में साहिल अव्वल

Sat, 21 Feb 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Feb 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
lambhi kood main devendra, gola phainke main sahil aawal
ग्रीन फील्ड एकेडमी महेवागंज में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। गोला फेंक प्रतियोगिता में साहिल खान और लंबी कूद में देवेन्द्र सिंह अव्वल रहे।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व इंकम टैक्स कमिश्नर लक्ष्मन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश वर्मा  ने गुब्बारे उड़ाकर की। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। यहां छोटे बच्चों ने कदम ताल करते हुए अतिथियों को सलामी दी। जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग की सौ मीटर की दौड़ कराई गई। इसके बाद लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक तथा खोखो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में खुर्शीद आलम, आदित्य राज, देवराज, अभय शुक्ला, अलीशा फातिमा, नन्दिनी चौधरी, नमिता पाल, अनुमोल प्रीत कौर, झिलमिल बरनवाल, 100 मीटर सीनियर वर्ग की दौड़ में जगदीप सिंह, विपुल सूरी, विकास गौतम, अंशू वर्मा, जैनब त्यागी, रसप्रीत कौर, अनुरीत कौर, कोमल, 200 मीटर सीनियर वर्ग में मनजोत सिंह, यश वाजपेयी, विपुल सूरी, गुरविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, कबड्डी में देवेन्द्र, अमित, रविन्द्र, गुरपाल, गुरदेव, निशान, समर, अरशदीप ने अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक गिरीश मिश्रा ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक संघ के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव, नवभारत पब्लिक स्कूल के प्रबंधक स्वर्ण सिंह कंबोज, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विक्की अजमानी, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

--
ये रहे विजेता
गोला फेंक प्रतियोगिता में साहिल खान प्रथम, जसपाल सिंह द्वितीय और देवेन्द्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद में देवेन्द्र सिंह ने प्रथम, गुरदेव सिंह ने द्वितीय और अमित शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed