{"_id":"698b689dfb780f7cb404847a","slug":"lalpur-sports-stadium-is-getting-a-new-look-with-a-project-worth-rs-14-crore-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-167951-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 14 करोड़ की परियोजना से नया रूप ले रहा लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 14 करोड़ की परियोजना से नया रूप ले रहा लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम
Tue, 10 Feb 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
लालपुर स्टेडियम का लगभग तैयार स्विमिंग पूल। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला रोड स्थित लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे नवीनीकरण के बाद यहां खिलाड़ियों के लिए खेलकूद की लगभग सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम को पूरी तरह नए सिरे से विकसित किया जा रहा है, जिसकी समय-सीमा मार्च 2027 तय की गई है।
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेडियम में अब तक संसाधनों की कमी के चलते खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ पा रही थी। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनका रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा तैयार प्रस्ताव को शासन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
-- -कई सुविधाएं अंतिम चरण में-- -
स्टेडियम प्रशासन के अनुसार बाउंड्री वॉल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। छह हाई मास्ट लाइटें भी लग चुकी हैं। ड्रेनेज सिस्टम, स्टोर रूम, वाटर पंप और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लगभग 80 प्रतिशत, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
-इस गर्मी में शुरू हो सकता है स्विमिंग पूल-- --
स्टेडियम में पहले से बने स्विमिंग पूल की गहराई अधिक होने के कारण वह शुरू नहीं हो सका था। अब इसे कम गहराई के साथ पूरी तरह पुनर्निर्मित किया जा रहा है। उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि स्विमिंग पूल के लिए कोच की नियुक्ति को प्रोत्साहन समिति से अनुमति मिल चुकी है और जल्द ही कोच की तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस गर्मी में स्विमिंग पूल की शुरुआत कर दी जाएगी।
ये सुविधाएं मिलेंगी
-मैदान में ट्रैक का निर्माण
-स्विमिंग पूल का नवीनीकरण
-मैदान में हाई मास्ट लाइटें
-हॉल के नवीनीकरण में फर्श का कार्य
-वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस कोर्ट
-खेलकूद उपकरणों के लिए स्टोर कक्ष
-खिलाड़ियों के ठहरने के लिए डॉर्मेट्री हॉल
-महिला व पुरुष के लिए शौचालय ब्लॉक
विज्ञापन
शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस स्टेडियम में अब तक संसाधनों की कमी के चलते खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ पा रही थी। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनका रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा तैयार प्रस्ताव को शासन ने तत्काल प्रभाव से स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
स्टेडियम प्रशासन के अनुसार बाउंड्री वॉल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। छह हाई मास्ट लाइटें भी लग चुकी हैं। ड्रेनेज सिस्टम, स्टोर रूम, वाटर पंप और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का लगभग 80 प्रतिशत, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
-इस गर्मी में शुरू हो सकता है स्विमिंग पूल