फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lalkuan-Varanasi City Weekly Summer Special train will run from today

Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

Wed, 07 May 2025 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Varanasi City Weekly Summer Special train will run from today
मैलानी में खड़ी वाराणसी सिटी-लालकुआं समर स्पेशल फाइल फोटोस्रोत-संवाद
मैलानी। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आज आठ मई से शुरू होगा। वहीं लखीमपुर और गोला में ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों में मायूसी है।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05029 वाराणसी सिटी-लालकुआं का संचालन वाराणसी से सात मई से 28 जून तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को और ट्रेन नंबर 05030 लालकुआं-वाराणसी सिटी का संचालन लालकुआं से आठ मई से 29 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को होगा। इस प्रकार लालकुआं-वाराणसी सिटी ट्रेन आज से चलेगी। इसका संचालन 23 फेरों के लिए किया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी सिटी-लालकुआं-वाराणसी सिटी ग्रीष्मकालीन त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का ठहराव गोला और लखीमपुर में न होने से वहां के अलावा अन्य क्षेत्रों के लोग भी मायूस हैं। बता दें कि पिछली बार चलाई गई इन ट्रेनों का ठहराव गोला और लखीमपुर में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को मैलानी पहुंचेंगी ट्रेनें
लालकुआं-वाराणसी सिटी और वाराणसी सिटी-लालकुआं त्रैसाप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें मैलानी में प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को पहुंचेंगी। वाराणसी सिटी-लालकुआं मैलानी में रात 02:55 पहुंचकर 3:00 बजे प्रस्थान करेगी। लालकुआं-वाराणसी सिटी शाम 15:20 बजे मैलानी पहुंचकर 15:25 बजे प्रस्थान करेगी।

लालकुआं-कोलकाता बृहस्पतिवार, कोलकाता-लालकुआं रविवार को पहुंचेगी
ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक समर स्पेशल 15 मई से 26 जून तक सात फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार शाम 18:20 बजे मैलानी पहुंचकर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं 18 मई से 29 जून तक प्रत्येक रविवार मैलानी सुबह 10:30 बजे पहुंचकर 10:40 बजे प्रस्थान करेगी।




गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस दो घंटे लेट पहुंची, यात्री हुए परेशान



मैलानी। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस बुधवार को यहां दो घंटे देर से पहुंची, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।



ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का मैलानी पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:25 बजे है। बुधवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से अपराह्न 01:40 बजे मैलानी पहुंची। रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रेन गोरखपुर से ही लगभग पौन घंटा देरी से रात 11:00 बजे रवाना हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed