फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs stolen from two places

दो स्थानों से लाखों की चोरी

Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from two places
भरिगवां में चोरों ने बिखेरा सामान। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। दो स्थानों से चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गए। मोहल्ला महाराजनगर निवासी सुनील कुमार मिश्रा का स्टील वर्क्स के नाम से मोहल्ले में ही कारखाना है। सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की शाम कारखाना बंद कर वह घर चले आए। सुबह जब कारखाना खोलने पहुंचे तो ऑफिस के दरवाजे का ताला और काउंटर की दराज टूटी थी। उसमें रखे 1400 रुपये की नकदी और करीब पांच हजार रुपये के औजार गायब थे। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

संसारपुर। भरिगवां निवासी रामनरेश यादव ने बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के पीछे दीवार में नकब लगा दी और घर में घुस आए। चोर पुत्री ममता देवी के सोने के जेवर, कुंडल, एक पेंडल, एक जोड़ी सोने के झाले, सोने की जंजीर, सोने की नथनी, अंगूठी, फूल और 20 हजार रुपये लेकर भाग गए। जाने से पहले चोरों ने दीवार की निकाली गईं ईंटें फिर उसी स्थान पर लगा दीं। सुबह जब परिवार वाले सो कर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। कमरे में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने तहरीर थाना मैलानी पुलिस को दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed