{"_id":"6903b78349a2aadf2e079c68","slug":"lakhs-stolen-by-breaking-the-window-of-a-businessmans-car-stopped-at-a-restaurant-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-159742-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेस्टोरेंट पर रुके व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेस्टोरेंट पर रुके व्यापारी की कार का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र की सीमा पर नेशनल हाईवे 30 स्थित जीएसआर थाली रेस्टोरेंट पर बुधवार रात परिवार के साथ खाना खाने के लिए रुके देवरिया जनपद निवासी यात्री प्रशांत सिंह की कार का शीशा तोड़कर नगदी व जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया।
प्रशांत सिंह रात लगभग 11 बजे अपनी पत्नी नेहा व छोटे भाई अभिषेक के साथ कार से उत्तराखंड के रुद्रपुर के लिए जाते समय रुके थे। इसी दौरान घटना हुई, प्रशांत के मुताबिक बैग में 23 हजार की नकदी, एक सोने का हार, एक बड़ा मंगलसूत्र, एक छोटा लोकेट, एक जोड़ी पायल तथा तीन अंगूठियां थीं।
सूचना पर मैगलगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रशांत ने होटल संचालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि होटल में लगे सभी कैमरे चल रहे हैं जबकि घटना स्थल के पास लगा कैमरा बंद है इसलिए इस घटना में होटल संचालक की भी संलिप्तता है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। होटल पर काम करने वाले एक कर्मचारी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव ने बताया कि दो पुलिस की टीमें लगी है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद