फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen in Yangpur village

Lakhimpur Kheri News: यंगपुर गांव में नकदी, जेवरात समेत लाखों की चोरी

Wed, 14 May 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen in Yangpur village
सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के गांव यंगपुर निवासी नसीम के घर मंगलवार रात घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत लाखों का माल चोरी कर लिया। सुबह परिजनों को जब जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मितौली सीओ समशेर बहादुर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक धीमान के साथ यंगपुर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में पिछले कई माह से लूट और चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा। इसको लेकर बुधवार को सीओ मितौली समशेर बहादुर सिंह मौके पर गए। उन्होंने घटनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। थाने पर पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और हुए खुलासे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सीओ ने नीमगांव पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि यह कोई गिरोह है, जो सेंध लगाकर चोरी कर रहा है। जिसे पकड़ना जरूरी है। सीओ ने कहा कि जो भी लोग गांव में बाहर से आकर रह रहे हैं, उनका तत्काल सत्यापन कराएं। जो अपराधी जेल से छूटे हैं उनके घर जाकर उनका सत्यापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नीमगांव आलोक कुमार धीमान ने बताया कि यंगपुर गांव के एक घर में चोरी हुई है। एक जगह चोरी का प्रयास किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम गठित की गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed