फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur kheri ranks third in the state in liquor consumption

UP News: शराब की खपत में यूपी का ये जिला तीसरे स्थान पर, नवंबर में हुई सबसे अधिक बिक्री

Sat, 30 Dec 2023 03:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 30 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शराब बिक्री ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए।  इस साल नवंबर तक आबकारी विभाग को 253.32 करोड़ का राजस्व मिला है। पिछले साल के मुकाबले खपत और बिक्री में 24.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
Lakhimpur kheri ranks third in the state in liquor consumption
शराब (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खेती किसानी के लिए जाने जाना वाला लखीमपुर खीरी जिला शराब की खपत में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा। श्रावस्ती पहले और सीतापुर दूसरे नंबर पर रहा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि पूरे साल में सबसे ज्यादा बिक्री नवंबर महीने में हुई।

विज्ञापन


चीनी का कटोरा कहे जाने वाला तराई क्षेत्र का लखीमपुरी खीरी जिला गन्ना, गेहूं और धान की फसल के उत्पादन के लिए प्रदेश भर में जाना जाता है,  लेकिन इस बार खीरी ने शराब गटकने के मामले में भी प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाई है। 
विज्ञापन


पहले जहां होली के मौके पर शराब की बिक्री में उछाल देखा जाता था,  वहीं इस बार सर्दी में शराब की खपत ज्यादा हुई है। इस साल नवंबर तक आबकारी विभाग को 253.32 करोड़ का राजस्व मिला है। पिछले साल के मुकाबले खपत और बिक्री में 24.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल नवंबर महीने तक शराब की बिक्री 204 करोड़ रुपये हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दहेज ने ली विवाहिता की जान: ससुरालवालों के उत्पीड़न से तंग आकर खाया जहर, पति समेत छह लोगों पर मुकदमा

इस साल नवंबर महीने में खीरी में सबसे ज्यादा शराब पी गई। इस साल नवंबर महीने में 39.64 प्रतिशत ज्यादा रेवेन्यू मिला। अकेले नवंबर महीने में ही 37.55 करोड़ रुपये की शराब पी गई। अगर चोरी छिपे गन्ने के खेतों में बनने वाली लहन व कच्ची शराब को भी शामिल किया जाए तो पीने वालों की संख्या में खीरी प्रदेश में नंबर एक पर हो सकता है।

सर्दी में 25 फीसदी तक बढ़ जाती है बिक्री
शराब बिक्री के मामले में सर्दी का मौसम सबसे ज्यादा मुफीद है। विभागीय अफसरों का कहना है कि सर्दी के मौसम में खपत 25 फीसदी तक बढ़ जाती है। जबकि, जुलाई से सितंबर तक बारिश के महीने में खपत काफी कम हो जाती है। अक्तूबर से जून तक भी ठीक ठाक खपत होती है।

इस साल बढ़ जाएगी 10 फीसदी लाइसेंस फीस
जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि इस साल शराब बिक्री के मामले में खीरी जिला प्रदेश में नंबर तीन पर रहा है। नवंबर तक 253 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व मिला है। नवंबर में सबसे ज्यादा बिक्री 37.55 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई है। शासन ने इस बार नए वित्तीय वर्ष में 10 फीसदी लाइसेंस फीस बढ़ाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed