{"_id":"6a4bed877af2a39e6b053c86","slug":"lakhimpur-railway-station-will-be-inaugurated-in-one-to-one-and-a-half-months-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179222-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक से डेढ़ माह में होगा लखीमपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक से डेढ़ माह में होगा लखीमपुर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
विज्ञापन
लखीमपुर निरीक्षक को पहुंचे रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर वार्ता करते अखिल भारत
लखीमपुर खीरी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने सोमवार को स्वचालित निरीक्षण यान से लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। उन्होंने लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है और एक से डेढ़ माह में स्टेशन का उद्घाटन कराया जाएगा।
डीआरएम ने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य, पैनल रूम, सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय, उच्च गुणवत्ता प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय, यार्ड में प्वाइंट्स, क्रॉसिंग और एलडब्ल्यूआर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, वेटिंग रूम, शौचालय तथा अन्य यात्री सुविधाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिन ट्रेनों का लखीमपुर स्टेशन पर वर्तमान में दो मिनट का ठहराव है, उन्हें पांच मिनट तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लखीमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर लखनऊ-बरेली के बीच पूर्व की तरह लोकल ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने और लखीमपुर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की।
विज्ञापन
डीआरएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन रेलवे मंत्रालय को भेजकर मांगों पर गंभीरता से विचार कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश संरक्षक धर्मचंद जैन, जिलाध्यक्ष युवराज शेखर, देवेश गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, रश्मि महेंद्रा, श्रीपाल जैन और विकास धमेजा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
-- -- रेल पुलों के अनुरक्षण और निगरानी के दिए निर्देश-- --
लखनऊ-लखीमपुर रेलखंड के निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सिधौली-कमलापुर के बीच माइनर ब्रिज संख्या 82, कमलापुर-खैराबाद के बीच मेजर ब्रिज संख्या 84 तथा एलएचएस संख्या 69 का निरीक्षण कर रेलवे पुलों के नियमित अनुरक्षण और मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। खैराबाद स्टेशन पर पैनल बोर्ड, पैनल रूम, रिले रूम, स्टेशन वर्किंग रूल, प्वाइंट-क्रॉसिंग, सिग्नलिंग प्रणाली और स्टेशन यार्ड का भी जायजा लिया। विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के अंत में उन्होंने खैराबाद-लखीमपुर रेलखंड के समपार संख्या 105 और 113-सी नॉन इंटरलॉक गेट का निरीक्षण कर गेटमैन से संरक्षा संबंधी जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।