फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur railway station will be developed under Amrit Bharat Station Scheme

Lakhimpur Kheri: एयरपोर्ट जैसा दिखेगा लखीमपुर स्टेशन, रेलवे ने जारी किया प्रस्तावित मॉडल

Sun, 29 Oct 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 05:04 PM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर करीब आठ करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। निर्माण के बाद लखीमपुर स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। 

विज्ञापन
Lakhimpur railway station will be developed under Amrit Bharat Station Scheme
लखीमपुर स्टेशन का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। स्टेशन पर करीब आठ करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। निर्माण के बाद लखीमपुर स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। रेलवे ने स्टेशन के प्रस्तावित भवन का मॉडल फोटो भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन


प्रस्तावित मॉडल में लखीमपुर स्टेशन का भवन एयरपोर्ट की तरह दिख रहा है। स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए नई नीति तैयार की गई है, जिसके तहत निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।  यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित फुटओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बुखार का खौफ... इस गांव के पास से भी गुजरने से डर रहे लोग; 10 दिन में आठ ग्रामीणों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेशन पर यात्रियों के लिए और स्वचालित सीढ़ियां यानी एक्सीलेटर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली समेत सुंदरीकरण आदि से संबंधित विकास कार्य होंगे।

स्टेशन पर यात्रियों को इनकी हो रही परेशानी
रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बेहद कमी है। पार्किंग से लेकर पर्याप्त शेड की अनुपलब्धता है। प्लेटफॉर्म पर छांव आदि के इंतजाम भी कम है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश में मुसाफिरों को होती है, क्योंकि टीन शेड से पानी टपकने से यात्रियों के लिए मुसीबत बनता था। 

इसके अलावा टीन शेड से काफी लंबी ट्रेन होने के कारण यात्री बोगी तक पहुंचने के लिए भीगने के लिए मजबूर होते हैं। वहीं फुट ओवरब्रिज के अभाव में राजगढ़, ईदगाह सहित सीतापुर रोड की तरफ की मोहल्ले वालों को आवागमन में दिक्क्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed