फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri violence SIT releases urges eye witnesses to record statements and provide digital evidence

लखीमपुर खीरी कांड: एसआईटी ने प्रत्यक्षदर्शियों से बयान दर्ज कराने और डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध कराने का आग्रह किया

Wed, 27 Oct 2021 11:58 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 27 Oct 2021 11:58 AM IST
सार

एसआईटी ने अब घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आकर बयान दर्ज कराने और डिजिटल साक्ष्य (वीडियो, ऑडिया या फोटो) उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। एसआईटी ने इससे पहले बवाल में शामिल रहे संदिग्धों की तस्वीर जारी कर उनकी पहचान कराने पर इनाम देने की पेशकश की थी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri violence SIT releases urges eye witnesses to record statements and provide digital evidence
बयान दर्ज कराने या साक्ष्य देने के लिए इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क - फोटो : ANI

विस्तार

लखीमपुर खीरी में तीन अक्तूबर को हुए बवाल के आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित विशेष जांच दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। एसआईटी ने अब घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आकर बयान दर्ज कराने और डिजिटल साक्ष्य (वीडियो, ऑडियो या फोटो) उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। एसआईटी ने इससे पहले बवाल में शामिल रहे संदिग्धों की तस्वीर जारी कर उनकी पहचान कराने पर इनाम देने की पेशकश की थी।

विज्ञापन


एसआईटी ने एक विज्ञप्ति जारी कर अधिकृत अधिकारियों के फोन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर संपर्क कर बयान दर्ज कराने या साक्ष्य देने के लिए कहा गया है। एसआईटी ने कहा है कि गवाही या साक्ष्य देने वाले व्यक्ति को अगर वह चाहे तो सुरक्षा दी जाएगी और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे की कार से चार किसानों को टक्कर लगने के बाद लखीमपुर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें एक पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि आप एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज कराना चाहते हैं या साक्ष्य उपलब्ध कराना चाहते हैं तो निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

सुनील कुमर सिंह, सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी         9454400394
अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी                             9454401072
विद्याराम दिवाकर, निरीक्षक, क्राइम ब्रांच, खीरी (विवेचक)               7017496741
सुधीर चंद्र पांडे, निरीक्षक (विवेचक)                                             9450782977

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed