{"_id":"61782f0805132778181ec70d","slug":"lakhimpur-kheri-violence-case-accused-ashish-mishra-again-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी मामला: प्लेटलेट्स में सुधार होते ही मंत्री का आरोपी बेटा फिर पहुंचा जेल, अब यहीं होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी मामला: प्लेटलेट्स में सुधार होते ही मंत्री का आरोपी बेटा फिर पहुंचा जेल, अब यहीं होगा इलाज
Tue, 26 Oct 2021 10:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:08 PM IST
सार
मंत्री पुत्र आशीष मिश्र की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सेहत में सुधार होने पर मंगलवार शाम फिर से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आशीष मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिकुनिया कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू की प्लेटलेट्स में मंगलवार को काफी सुधार हुआ। इसपर उसे मंगलवार शाम सात बजे जिला अस्पताल से जेल में पुन: शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को हुई जांच में प्लेटलेट्स सवा दो लाख, खाना खाने के बाद शुगर 224 निकली, जबकि खाना खाने से पहले की शुगर नार्मल रही। अब आशीष मिश्र का इलाज जेल अस्पताल में ही किया जाएगा।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे और तिकुनिया कांड के आरोपी आशीष मिश्र की तबीयत खराब होने के बाद 23 अक्तूबर को पुलिस कस्टडी रिमांड पूरी होने से एक दिन पहले ही जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां रात भर चले इलाज के बाद 24 अक्तूबर को उसे जिला अस्पताल के सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया था। जहां पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका इलाज शुरू हुआ। जांच कराने में डेंगू की पुष्टि के साथ शुगर भी बढ़ी निकली।
जिला अस्पताल के सेफ वार्ड में तीन दिन तक इलाज चला। इसके बाद मंगलवार को फिर डॉक्टरों की टीम ने शुगर से लेकर प्लेटलेट्स की जांच कराई। सेहत में सुधार होने पर आशीष मिश्रा को मंगलवार शाम फिर से जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष मिश्रा ने बताया कि मंत्री पुत्र की तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन दिन तक इलाज चलने के बाद सेहत में सुधार होने पर मंगलवार शाम फिर से उसे जेल भेज दिया गया।