{"_id":"61ec305a54dac90c702c6be5","slug":"lakhimpur-kheri-violence-accused-burnt-thar-car-by-taking-out-petrol-from-another-vehicle-sit-filed-a-chargesheet-against-the-four-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी हिंसा: आरोपियों ने दूसरी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर जलाई थी थार, एसआईटी ने चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बयां की वारदात की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी हिंसा: आरोपियों ने दूसरी गाड़ी से पेट्रोल निकालकर जलाई थी थार, एसआईटी ने चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बयां की वारदात की तस्वीर
Sat, 22 Jan 2022 09:57 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:57 PM IST
सार
एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ्स सहित जीपीएस लोकेशन को आधार बनाया। उसके आधार पर आरोपियों की धड़-पकड़ की। एसआईटी ने अदालत में वारदात से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी दाखिल किए हैं। इसमें आरोपियों की मौके पर उपस्थित साबित हुई है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी बवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में शुक्रवार को सीजेएम अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में तीन अक्तूबर को हुई वारदात की पूरी तस्वीर बयां की गई। किस तरह आरोपियों ने भाजपा नेता की होर्डिंग जलाने से लेकर थार गाड़ी में आगजनी की थी। मौके से वायरल हुए वीडियो क्लिप्स और जीपीएस लोकेशन के जरिये एसआईटी ने चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
एसआईटी की ओर से सीजेएम अदालत में दाखिल चार्जशीट में तीन अक्तूबर को हुई वारदात की पूरी तस्वीर बयां की गई कि किस तरह आरोपियों ने भाजपा नेता की होर्डिंग बोर्ड जलाने से लेकर नारेबाजी करते हुए हंगामा और बखेड़ा शुरू किया? आरोपियों ने पूरा गुस्सा थार गाड़ी पर निकाला, जिसके लिए आरोपियों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई दूसरी गाड़ी से पेट्रोल निकाला था। कई अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू की तो पकड़ में आए चालक हरिओम मिश्र की ओर से बार-बार जान बचाने की गुहार के बावजूद उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ्स सहित जीपीएस लोकेशन को आधार बनाया। उसके आधार पर आरोपियों की धड़-पकड़ की। एसआईटी ने अदालत में वारदात से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी दाखिल किए हैं। इसमें आरोपियों की मौके पर उपस्थित साबित हुई है। मामले में गुरविंदर सिंह, कमलजीत सिंह और गुरुप्रीत सिंह के खिलाफ पीट पीटकर भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट पीटकर हत्या करने, बलवा और आगजनी समेत कई धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। जबकि, विचित्र सिंह के खिलाफ गाली गलौज, नुकसान पहुंचाने और आगजनी की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल हुआ है। मामले में तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में रिहा किया गया है।
विज्ञापन
तीन आरोपी तो तीन गवाह जेल में बंद
क्रॉस केस मामले में एसआईटी की ओर से दाखिल चार्जशीट में गवाह नंबर एक के रूप में सभासद सुमित जायसवाल को नामित किया गया है, तो अन्य 45 गवाहों में सबसे अहम गवाही लवकुश और आशीष पांडे की है। जिन्हें तिकुनिया हिंसा मामले में अभियुक्त भी बनाया गया है। वह मौके पर वारदात में चोटिल भी हुए थे। भले ही वाह तिकुनिया हिंसा के मुख्य मामले में आरोपी हैं लेकिन क्रॉस केस मामले में उनकी गवाही सबसे अहम मानी जा रही है।
तिकुनिया हिंसा के दोनों ही मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद भले ही सरकार बनाम आशीष मिश्र मोनू नाम की फाइल जिला जज अदालत में सुपुर्द की जा चुकी हो, लेकिन कानून के जानकार बताते हैं कि क्रॉस केस मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब दोनों ही मामलों की सुनवाई एक साथ की जाएगी। इसके लिए कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक फरवरी को क्रॉस केस की पत्रावली सीजेएम अदालत में पेश होगी, जो कि अंतिम पेशी होगी। क्योंकि इसी दिन इस पत्रावली की जिला अदालत में भी सुपुर्दगी हो सकती है।