फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri the main accused in the violence case Ashish Mishra got dengue ELISA report positive

लखीमपुर खीरी: हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को हुआ डेंगू, एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 25 Oct 2021 01:56 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 01:56 PM IST
सार

आशीष मिश्र मोनू में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे रविवार को जेल प्रशासन ने जिला चिकित्सालय के सेफ जोन में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में तबीयत बिगड़ने पर आशीष मिश्र को जांच टीम ने शनिवार रात 10 बजे के करीब जिला जेल में दाखिल कराया था।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri the main accused in the violence case Ashish Mishra got dengue ELISA report positive
आशीष मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में तीन अक्तूबर को किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपी आशीष मिश्र को डेंगू हो गया है। उसकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


आशीष मिश्र मोनू में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसे रविवार को जेल प्रशासन ने जिला चिकित्सालय के सेफ जोन में भर्ती कराया गया था। इससे पहले शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड में तबीयत बिगड़ने पर आशीष मिश्र को जांच टीम ने शनिवार रात 10 बजे के करीब जिला जेल में दाखिल कराया था। उधर, आशीष मिश्र के वकील अवधेश सिंह ने भी अपनी तबीयत खराब बताई है। वह भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को पूछताछ के दौरान ही आशीष मिश्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी जांच करवाई गई। बढ़े शुगर लेवल की वजह से पूछताछ के दौरान ही देर शाम करीब आठ बजे आशीष मिश्र मोनू क्राइम ब्रांच में ही गिर गए और उनकी हालत बिगड़ गई थी। फौरन पुलिस ने उनकी सेहत की जांच करवाई और रात 10 बजे के करीब रिमांड से एक दिन पहले ही जिला जेल में दाखिल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अस्पताल में उनका इलाज किया गया और डेंगू के लक्षण दिखने पर एलाइजा का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। अगले दिन रविवार को सुबह दस बजे के करीब जिला अस्पताल से स्वास्थ्य टीम जिला जेल पहुंची और आशीष मिश्र के स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद करीब 12 बजे आशीष को जिला अस्पताल के सेफ हाउस में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed