फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Seat Result BJP clean sweep in Lakhimpur Kheri, won all 8 seats

Lakhimpur Kheri Seat Result: लखीमपुर खीरी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, किसान मुद्दे पर यहां हुआ था खूब बवाल

Thu, 10 Mar 2022 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 05:06 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। भाजपा ने सबको चौंकते हुए जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली। 2017 में भी भाजपा ने जिले की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Seat Result BJP clean sweep in Lakhimpur Kheri, won all 8 seats
सीएम योगी आदित्यनाथ, फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

तिकुनिया हिंसा और किसान आंदोलन को बेअसर साबित करते हुए भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी जिले की आठों सीटें पर कब्जा बरकरार रखा है। पलिया से विधायक रोमी साहनी ने लगातार तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगाई है। वहीं गोला विधायक अरविंद गिरि पांचवीं बार विधायक बने हैं। निघासन में शशांक वर्मा, कस्ता में सौरभ सिंह सोनू, सदर (लखीमपुर) में योगेश वर्मा, श्रीनगर से मंजू त्यागी, मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी ने जीत हासिल की है। सभी सीटों पर सपा दूसरे स्थान पर रही। 

विज्ञापन


तिकुनिया कांड का नहीं दिखा असर
तीन अक्तूबर को हुई तिकुनिया हिंसा का जिले में चुनाव पर कोई असर नहीं दिखा। पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली यह घटना होने के बाद खुद भाजपा भी चिंतित हो गई थी। बृहस्पतिवार को जब चुनाव परिणाम सामने आए तो चौकाने वाली बात तो यह भी रही कि जिस निघासन विधानसभा क्षेत्र में निघासन आता है, वहीं से भाजपा की जिले में सबसे बड़ी जीत हुई। भाजपा प्रत्याशी शशांक वर्मा ने 41 हजार से जीत दर्ज की। सिर्फ निघासन ही नहीं, आसपास के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने अपना परचम लहराया। 
विज्ञापन

 

पीलीभीत : चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा बरकरार

2017 की तरह ही इस बार भी भाजपा ने सभी चारों सीटों पर कब्जा बरकरार रखा है। सदर से संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानंद, पूरनपुर में बाबूराम पासवान और बीसलपुर से विवेक वर्मा ने जीत दर्ज की।


 

शाहजहांपुर : भाजपा का क्लीन स्वीप

भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज की हैं। नगर से भाजपा के सुरेश कुमार खन्ना ने लगातार नौवीं जीत दर्ज की है। वहीं जलालाबाद में भाजपा के हरिप्रकाश वर्मा, तिलहर में सलोना कुशवाहा, पुवायां में भाजपा के चेतराम, ददरौल में भाजपा के मानवेंद्र सिंह, कटरा में वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने जीत दर्ज की है। यहां 2017 में भाजपा ने पांच और सपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।


 
विज्ञापन

बदायूं : भाजपा-सपा को तीन-तीन सीटें

जिले में कुल छह सीटें हैं। इनमें से शहर से भाजपा के महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी से हरीश शाक्य और दातागंज से राजीव कुमार सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं सहसवान से सपा के ब्रजेश यादव, बिसौली से आशुतोष मौर्य और शेखूपुर से हिमांशु यादव ने विजय पताका फहराई। 2017 में भाजपा ने पांच और सपा ने एक सीट (सहसवान) पर जीत दर्ज की थी।

बरेली : नौ में से सात पर भाजपा, दो सपा ने झटकीं

जिले की नौ में से सात सीटों पर भाजपा जीती है। जबकि 2017 में उसने सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। कैंट से संजीव अग्रवाल, शहर से डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज से डॉ. एमपी आर्या, बिथरी चैनपुर से डॉ. राघवेंद्र शर्मा, आंवला से धर्मपाल सिंह, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी सिंह, मीरगंज से डॉ. डीसी वर्मा ने जीत दर्ज की। वहीं भोजीपुरा से सपा के शहजिल इस्लाम और बहेड़ी से अताउर रहमान विजयी हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed