फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri News Policemen created ruckus while intoxicated

ऐसे कैसे होगी सुरक्षा?: नशे में टल्ली पुलिसवालों का हंगामा, दुकानदार से भिड़े; एक को चांटा मारा, गाली-गलौज की

Thu, 11 Jan 2024 01:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:42 PM IST
सार

बुधवार की रात करीब 10:30 बजे दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में लखीमपुर खीरी के नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंचे। किसी बात को लेकर एक दुकानदार से भिड़ गए। गाली गलौज की और एक लड़के को चांटा भी मारा। इस पर दुकानदार भी आक्रोशित हो गए।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri News Policemen created ruckus while intoxicated
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो युवक, पुलिसकर्मियों के सामने हंगामा करते देखे और सुने जा रहे हैं। वीडियो में हंगामा करने वाले युवक भी पुलिसकर्मी बताए जा रहे हैं। वायरल वीडियो शहर के नौरंगाबाद चौराहे का है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 10:30 बजे दो पुलिसकर्मी सादी वर्दी में शहर के नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंचे। किसी बात को लेकर एक दुकानदार से भिड़ गए। गाली गलौज की और एक लड़के को चांटा भी मारा। इस पर दुकानदार भी आक्रोशित हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव किया। 
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि हंगामा करने वाले पुलिसकर्मी नशे में थे। हालांकि दुकानदार या किसी अन्य ने कोई शिकायत नहीं की है। हंगामे के दौरान किसी ने सिपाहियों का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। खीरी पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो वायरल मामले की जांच सीओ निघासन दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed