फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Accident Roadways bus collided with truck many dead and many injured

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, पांच की मौत, दस से अधिक घायल

Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jun 2022 08:33 PM IST
सार

जिले में रोडवेज की अनुबंधित बस एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Accident Roadways bus collided with truck many dead and many injured
Lakhimpur Kheri Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईसानगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर ट्रक चालक के ओवरटेक करने पर हादसा हो गया। ट्रक सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत चार की मौके पर ही मौत हो गई। बस के परिचालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक चालक और बस में सवार महिला यात्री की पहचान नहीं हो पाई है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


रोडवेज की अनुबंधित बस सवारियां लेकर धौरहरा से लखीमपुर जा रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रहे भूसे भरे ट्रक ने भरेटा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पंक्चर डीसीएम को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी बीच ट्रक सामने से आ रही यात्री बस में जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रक का भी आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक सड़क से हटकर पुलिया पर चढ़ गया।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक भारचंद मिश्र (38) निवासी महानंदपुर गांव, थाना हरिगांव, जिला सीतापुर और बस में सवार खीरी के गांव सिसैया निवासी यात्री जमाल अहमद (35) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक और एक महिला (नाम व पता अज्ञात) की अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। बस के परिचालक नायब (30) निवासी इटावा की इलाज के दौरान जान चली गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें प्रभात शुक्ला (32) निवासी धौरहरा, आशु कुमार निवासी चंदन चौकी, रेशमा पत्नी जमाल अहमद निवासी धौरहरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक का हंगामा, ऑक्सीजन की कमी से जान जाने का आरोप

जिला अस्पताल में बस के परिचालक नायब की मौत होने पर धौरहरा के विधायक विनोद अवस्थी और साथी परिचालकों ने हंगामा किया। ऑक्सीजन न मिलने से परिचालक की मौत का आरोप लगाते हुए साथी परिचालकों व धौरहरा विधायक विनोद अवस्थी ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा।

पीलीभीत हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों समेत 11 की मौत

असम हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे बड़ा हादसा हुआ। हरिद्वार से लखीमपुर खीरी के गोला लौट रही पिकअप चालक को झपकी आने से पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 10 लोगों और चालक की मौके पर मौत हो गई। यह सभी हरिद्वार में गंगा स्नान करने गए थे। मरने वालों में तीन महिलाएं और चार बच्चे भी हैं। सिपाही देवेश चौधरी और होमगार्ड निरंजन ने बताया दो घायलों के पैर गाड़ी के डैश बोर्ड और पेड़ के बीच फंस गए थे। इन्हें क्रेन के आने पर ही सुरक्षित निकाला जा सका। 

लखीमपुर खीरी के थाना गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीर्थ निवासी संजीव शुक्ला अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर सोमवार की शाम पिकअप (टाटा एसीई) से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए गए थे। गाड़ी गोला इलाके के ही गांव दत्तेली का दिलशाद (30) चला रहा था। वहां से सभी बुधवार शाम को लौट रहे थे। सुबह चार बजे जब पिकअप गजरौला थाना क्षेत्र में असम हाईवे पर पहुंची तो दिलशाद को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे संजीव की मां सरला देवी (55), पुत्र हर्ष (12), पुत्री खुशी (दो) बड़े भाई श्यामसुंदर शुक्ला (40), उनके छोटे भाई कृष्णपाल की पत्नी रचना (27) भतीजे शशांक (11), आनंद (4) और चालक दिलशाद (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी लक्ष्मी (28) और संजीव के पिता लालमन शुक्ला (60) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed