फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Cricket Academy Swami Shyam Prakash beat

लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी ने स्वामी श्याम प्रकाश को हराया

Sun, 20 Dec 2015 11:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 20 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Cricket Academy Swami Shyam Prakash beat
खेल निदेशालय के तत्वावधान में शहर के लालपुर स्टेडियम में रविवार को भी क्रिकेट हैंडबाल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें क्रिकेट के सेमी फाइनल में लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी टीम ने स्वामी श्याम प्रकाश टीम को हराकर फाइलन में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यहां क्रिकेट के सेमीफाइनल में टास जीतकर स्वामी श्याम प्रकाश टीम ने फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इसमें लखीमपुर क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 117 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक रन नवजोत सिंह सिद्धू ने 27 और अमर सिंह ने 23 और प्रशांत ने 21 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्वामी श्याम प्रकाश टीम 91 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के क्रम में पहला सेमी फाइनल मैच पब्लिक इंटर कॉलेज गोला और एकलव्य माडल स्कूल चंदन चौकी के मध्य खेला गया। इसमें पब्लिक इंटर कालेज टीम ने  11-1 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल लखनऊ पब्लि स्कूल और स्टेडियम ब्ल्यू के मध्य खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें स्टेडियम ब्ल्यू ने 8-4 से मैच जीत लिया। इस मौके पर प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एथेलिटिक्स खिलाड़ी रामचंद्र राना और उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, मो.शारिफ, अनिल वर्मा, अभिशेष शुक्ला, विवेक पुरी, रमेश वर्मा, विवेक चौधरी, रवि वर्मा, मलिक इरफान आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को आर्शीवाद देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed