फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur and Gola wore the 83 contracted buses

लखीमपुर और गोला की 83 अनुबंधित बसें नहीं चलीं

Thu, 30 Apr 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 06:34 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur and Gola wore the 83 contracted buses
लखीमपुर और गोला डिपो से संचालित 83 अनुबंधित बसों के चालकों ने गुरुवार को रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल 2014 के विरोध में बसों का संचालन ठप कर दिया। चालकों ने सड़क हादसा होेने पर तीन लाख रुपये के अर्थदंड और सात साल की सजा के  प्रावधान का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चालकों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भी साैंपा। रोडवेज बसों की सीमित संख्या और अनुबंधित बसों की हड़ताल से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अनुबंधित बस चालकों ने कहा कि इस प्रावधान से पूरे देश भर के चालकों को बेचैनी बढ़ी हुई है। अनुबंधित बस चालक यूनियन के अध्यक्ष रामकुमार दीक्षित ने कहा कि बिल में चालकों के विरुद्ध कड़े प्रावधान को समाप्त किया जाए। साथ ही प्राधिकरण गठन करने एवं टैक्स वसूल करने का प्रावधान हटाया जाए। निजी कंपनियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने एवं फिटनेस सर्टिफिकेट देने का प्रावधान खत्म किया जाए। चालकों के  हड़ताल पर रहने से लखीमपुर की 48 और गोला की 35 अनुबंधित बसें रोडवेज स्टैंड पर ही खड़ीं रहीं।
विज्ञापन

रोडवेज बसें न चलाने को लेकर हुई नोकझाोंक, पुलिस पहुंची 
सुबह के समय जब रोडवेज बस स्टैंड पर निगम की एक बस में यात्रियों को बैठाया जा रहा था तो उस समय तमाम अनुबंधित बस चालक रोडवेज बसें न चलाने की जिद पर अड़ गए। उन्होंने बसों का संचालन रोकने की कोशिश की, इस पर चालकों और निगम कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई लेकिन जब चालक नहीं माने तो बाद में पुलिस बुलानी पड़ी। जिसके बाद बस को आगे बढ़ाया जा सका। रोडवेज स्टैंडों पर दिनभर लखीमपुर से होकर गुजरने वाली बसों को नहीं ले जाया गया। इससे भी यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच लाख के नुकसान में रहा रोडवेज
एआरएम वीके गोस्वामी ने  बताया कि लखीमपुर और गोला डिपो की बसें नहीं चलीं। इससे दोनों जगहों पर रोडवेज को करीब पांच लाख रुपये के  राजस्व का नुकसान हुआ है। उनके मुताबिक दोनों जगहों पर करीब सात लाख रुपये का रोजाना राजस्व जमा होता है।
छोटे वाहनों के चालकों ने उठाया मौके का फायदा
गुरुवार की सुबह छोटे वाहन भी नहीं चल रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद सिसैया स्टैंड से छोटे वाहनों के चालक यात्रियों से दोगुना किराया वसूल कर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने लगे। यात्रियों का कहना था कि प्रतिदिन लखीमपुर से सिसैया के लिए 30 रुपये किराया लिया जाता था, लेकिन अनुबंधित बसों की हड़ताल के कारण छोटे वाहनों के चालकों ने यात्रियों से सिसैया तक का 50 रुपये किराया वसूला। वहीं गोला रोड पर भी छोटे वाहनों ने दोगुना किराया वसूल किया।
बस चालकों ने किया चक्काजाम
गोला गोकर्णनाथ। उप्र सड़क परिवहन निगम और अनुबंधित बसों के चालकों ने विरोध जताकर बृहस्पतिवार की सुबह सिनेमा चौराहे पर बसें रोककर चक्का जाम कर दिया। हालांकि थोड़ी देर बाद एआरएम और पुलिस ने जाम खुलवा दिया।

मामले की सूचना पर एआरएम आरके वर्मा पहुंच गए और उन्होंने पुलिस के सहयोग से निगम की बसों का संचालन शुरू कराया गया। हालांकि अनुबंधित बस चालकों ने अपने वाहनों का संचालन नहीं किया। उनके वाहन रोडवेज डिपो के बाहर और अन्य जगहों पर दिनभर खड़े रहे। इस दौरान बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुबंधित बस चालकों के चक्काजाम से रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed