फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur and Gola teams won in football tournament

फुटबॉल टूर्नामेंट में लखीमपुर और गोला की टीमें जीतीं

Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur and Gola teams won in football tournament
फुटबाल टीम।

श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में हुआ प्रादेशिक फुटबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को नगर के श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में पब्लिक इंटर कॉलेज प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में गोला क्लब गोला और लखीमपुर की टीम विजयी रहीं।
श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में गोला क्लब की ओर से प्रादेशिक फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ पर डेजलिंग डांस एकेडमी के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पहला मैच गोला क्लब गोला और संपूर्णानगर के बीच खेला गया, जिसमें गोला क्लब टीम दो-एक से विजई रही। दूसरा मैच लखीमपुर और शाहजहांपुर के बीच खेला गया जिसमें लखीमपुर की टीम चार-दो के गोल से विजेता रही। मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने विजेता टीम को 11,000, उपविजेता और डांस एकेडमी के बच्चों को 51-51 सौ नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि और आयोजन कमेटी संरक्षक विधायक अरविंद गिरि ने फीता काटकर उदघाटन किया। शांति का प्रतीक कबूतर छोड़े और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

संचालन पंकज गुप्ता और राजेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, मधुसूदन गिरी डॉ यदुलेश मुरारी सक्सेना, रामगुलाम पांडे, जोगेंद्र साहनी, मोंटी गिरि, अतुल अग्रवाल, अवधेश मिश्र, जनार्दन गिरी, विश्वनाथ सिंह, अरजिंदर सिंह, राम प्रकाश अग्रवाल, टोनी साहनी, जैनुद्दीन, अफसर अली आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed