फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lack of water should not come in the way of playing colours, three days from today, supply will be available three times

रंग खेलने में आड़े न आए पानी की कमी, आज से तीन दिन तीन बार मिलेगी सप्लाई

Thu, 17 Mar 2022 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lack of water should not come in the way of playing colours, three days from today, supply will be available three times
ओवरहेड टैंक।
पालिका प्रशासन की ओर से पानी आपूर्ति की तैयारी पूरी, टैंकर सहित ओवरहेड टैंक रिजर्व
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। होली शुक्रवार को है। इस दिन सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। नगरवासियों को पानी की दिक्कत न हो, इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी पूरी कर ली है। पालिका प्रशासन ने इस बार होली के एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक तीन दिन तक तीन समय पानी आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। साथ ही विषम परिस्थितियों के लिए टैंकर और एक ओवरहेड टैंक भी रिजर्व रखे हैं।
होली के दिन जमकर रंग गुलाल खेला जाएगा। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग तक दोपहर तक रंग खेलते हैं। इसके बाद रंग छुड़ाकर लोग होली मिलन की तैयारियों में लग जाते हैं। इससे हर घर में पानी की मांग बढ़ जाती है, क्योंकि रंग खेलने से लेकर उसे छुड़ाने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। त्योहार पर नगर वासियों को पानी की कमी न हो, इसके लिए पालिका प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। होली से एक दिन पहले और उसके एक दिन बाद तक शहरवासियों को सुबह, दोपहर और शाम को पानी सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

पानी की नहीं होगी किल्लत, सभी 30 पंप हैं चालू
नगर पालिका के जेई जलकल जितेंद्र कुमार बताते हैं कि सभी 30 पंप चालू हैं। इससे रंगपर्व पर पानी की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी विषम परिस्थितियों के लिए एक ओवरहेड टैंक और पालिका के सभी टैंकर रिजर्व रहेंगे। अगर किसी पंप में कोई दिक्कत आ भी जाए तो उससे संबंधित मोहल्लों में टैंकर से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों मिलेगी तीन दिन पानी सप्लाई
बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार
.....
नगर पालिका में पंप- 30
ओवरहेड टैंक- 11
कुल क्षमता- 8445 किलोलीटर.
.....
पानी आपूर्ति का समय
सुबह- 05:30 से 08:30
दोपहर-12:30 से 02:30
शाम- 05:00 से रात 08:00 तक
होली रंगों का त्योहार है। रंग खेलने से लेकर उसे छुड़ाने के लिए उस दिन पानी की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में पानी की दिक्कन होने पाए इसलिए 17 से 19 मार्च तक सुबह, दोपहर और शाम को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए जलकल जेई को निर्देशित कर दिया है। विषय स्थिति के लिए पानी रिजर्व है। सभी लोग सुरक्षित तरीके से रंगोत्सव पर्व मनाएं।
- डॉ. निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed