{"_id":"625b07e126a34e6a7337d6d1","slug":"labor-enforcement-unaware-of-departmental-plans-lakhimpur-news-bly481649798","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय योजनाओं से अनजान श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर बिफरे डीएम, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय योजनाओं से अनजान श्रम प्रवर्तन अधिकारी पर बिफरे डीएम, लगाई फटकार
विज्ञापन
श्रम परिवर्तन अधिकारी से योजना के बारे में पूछताछ करते डीएम।
योजनाओं की पात्रता रखने वाले सभी जरुरतमंदों को आच्छादित करने के दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। तहसील सदर के लोक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की, जिसमें डीएम ने विभागवार अधिकारियों से उनका एक्शन प्लान जाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्जवल त्रिपाठी से विभागीय योजनाओं में छात्रवृत्ति की जानकारी न मिलने पर डीएम का पारा चढ़ गया। डीएम ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब अधिकारी ही योजनाओं की जानकारी नहीं रखेंगे, तो वह पात्रों को योजनाओं से कैसे लाभान्वित कराएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करके उन्हें अवगत कराएं। वह पुन: योजनाओं की जानकारी पर पूछताछ करेंगे।
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को अनिवार्य रूप से मिल जाए। वहीं अपात्रों को किसी भी दशा में लाभ न मिले। डीएम ने बाल विकास पुष्टाहार विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि निपुण भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अक्षर व अंकों का ज्ञान कराया जाए। बच्चों को स्कूल माहौल में डालने के लिए अभ्यास व गतिविधियां कराएं। सरकार से प्राप्त स्मार्टफोन के जरिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री पोषण एप पर सभी सूचनाएं बच्चों व सहायिका की उपस्थिति, टीएचआर, टीकाकरण इत्यादि की प्रतिदिन फीडिंग कराएं। स्कूल चलो अभियान के तहत कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहने पाए। विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक माहौल का सृजन, उपस्थिति बढ़ाने के हरसंभव प्रयास हो। उपस्थिति अध्यापकों के मूल्यांकन का आधार होगा। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू ग्राम चौपाल की आवश्यकता, प्रासंगिकता समझाई। डीएम ने कहा कि अब जिले की सभी न्याय पंचायत स्तर पर ग्राम चौपाल का आयोजन होगा, जिसका नोडल एवं सुपर नोडल अफसरों के जरिए पर्यवेक्षण कराया जाएगा। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि समाज के शोषित, वंचित तबके को शासन की योजनाओं से जोड़कर उनका जीवन स्तर संवारे। यह शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। सभी पात्रों को योजनाओं का चुन-चुन कर लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अफसर
लखीमपुर खीरी। तहसील सदर के लोक सभागार में शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, जिसमें डीएम ने फरियादियों की एक-एक शिकायत सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रुचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में विद्युत विभाग की एक शिकायत आने पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत की पुकार लगवाई। विद्युत विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित न होने पर डीएम ने विद्युत विभाग के आला अफसरों से टेलीफोन पर संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थिति का कारण पूछा और नाराजगी जताई। तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए, जिसके बाद मितौली क्षेत्र के एक्सईएन किताब सिंह ने उपस्थित होकर विद्युत वितरण खंड प्रथम के लखनऊ में मीटिंग में सम्मिलित होने की जानकारी दी।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किए गए, जिसमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। दिवस में राजस्व की 30, पुलिस व नगर निकाय की आठ-आठ, विकास की पांच, आपूर्ति की दो, अन्य के 12 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के लिए उपलब्ध करा दिया गया।
समाधान दिवस में पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीसीओ ब्रजेश कुमार पटेल, डीपीओ संजय निगम, सुनील कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अनीता यादव मौजूद रहीं।
26 शिकायतों में दो का हुआ निस्तारण
पलियाकलां। तहसील में एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 26 शिकायतें आईं, जिसमें दो शिकायतों का मौके से निस्तारण हो सका। राजस्व विभाग की 19, पुलिस की तीन, नगर पालिका की दो, विकास व चकबंदी विभाग की एक-एक शिकायतों समेत कुल 26 शिकायतें आईं। इसमें नगर पालिका की दोनों शिकायतों का मौके से निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार आशीष कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
धौरहरा। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें राजस्व की 09, पुलिस की 10, विकास विभाग की दो, नगर विकास की दो, गन्ना की एक, चकबंन्दी की एक शिकायत आई। समाधान दिवस में एसडीएम धीरेंद्र सिह व तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला की देखरेख मे संम्पन्न हुआ।
मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस में 25 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें राजस्व की दो शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने शिकायतों का निस्तारण कराया। सबसे ज्यादा राजस्व की 13, पुलिस की छह, विकास, नगर, पूर्ति निरीक्षक की दो-दो शिकायतें दर्ज की गई। संवाद