फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Labor Department seeks applications from workers for jobs in Israel

श्रमिकों के लिए नौकरी का मौका: हर माह मिलेगा 1.25 लाख रुपये वेतन, 15 हजार बोनस भी; श्रम विभाग ने मांगे आवेदन

Sat, 30 Dec 2023 08:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Dec 2023 08:01 AM IST
सार

इस्राइल में युद्ध के बाद उत्पन्न स्थिति से वहां निर्माण कार्यों के लिए श्रमिकों की जरूरत है। इसके लिए श्रम विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक श्रमिकों को इस्राइल में रोजगार दिलाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Labor Department seeks applications from workers for jobs in Israel
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अगर आप कुशल श्रमिक हैं, नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। इस्राइल में युद्ध के बाद उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता बताई गई। इसके लिए लखीमपुर खीरी के श्रम विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक श्रमिकों को भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। 

विज्ञापन


श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण श्रमिक जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में है या नहीं है, वे अपना बायोडाटा व आधार कार्ड कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त कलेक्ट्रेट में जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस्राइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिंग निर्माण से संबंधित कार्य करने वाले श्रमिक जैसे- राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर तथा जाल बनाने वाले कारीगर आदि के कार्यों के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसको लेकर आवेदन मांगे गए हैं। 

विज्ञापन

जानिए शर्तें और वेतन 
श्रमिक उक्त चारों प्रकार में से किसी एक कार्य में निपुण हो। श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। श्रमिक को कम से कम ती वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने, बोलने और पढ़ने का ज्ञान आवश्यक है। श्रमिकों को 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त हर महीने 15 हजार रुपये बोनस फंड के रूप में दिया जाएगा। जो रकम कंपनी के खाते में जाएगी तो कार्य समाप्ति के बाद दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed