फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kushinagar became the champion by defeating Gorakhpur in penalty shootout

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कुशीनगर बना चैंपियन

Sun, 16 Nov 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar became the champion by defeating Gorakhpur in penalty shootout
फुटबॉल चैंपियन कुशीनगर की टीम को विजेता ट्रॉफी देते पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा ट
सिंगाही (खीरी)। कस्बे में आयोजित महारानी सुरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मैच रविवार को हुआ। कड़े मुकाबले में कुशीनगर (पड़रौना) की टीम ने गोरखपुर को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी निर्धारित 45-45 मिनट के दोनों हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। इसके बाद हुए रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में कुशीनगर ने बढ़त बनाकर गोरखपुर को पराजित कर 102वें फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के दौरान मैदान में फुटबॉल प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। लंदन से आए डॉ. रवि पंत, नीरा भल्ला, डॉ. एमआर सेठी, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार पुरवार, एनयू खान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर दिनेश सिंह, रमा शाह, उत्तम सोनी, टूर्नामेंट के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रमेंद्र प्रसाद भल्ला, महामंत्री शिखर तिवारी, आयोजन सचिव पराक्रम शाह, आशीष भंडारी, शिशिर गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता, जितेंद्र सिंह, वासू गुप्ता सहित हजारों दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed