फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kunal Warriors, Tigers XI and Hell Boys teams won the matches.

Lakhimpur Kheri News: कुनाल वॉरियर्स, टाइगर्स इलेवन और हेल बॉयज टीम ने जीता मैच

Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 05 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kunal Warriors, Tigers XI and Hell Boys teams won the matches.
गोला के स्टेडियम पर मैच खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्रीराजेंद्र गिरि स्टेडियम पर खेले गए गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुनाल वॉरियर्स, टाइगर्स इलेवन और हेल बॉयज टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्टेडियम पर 19वें डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच कुनाल वॉरियर्स और लाल्हापुर टीम के बीच खेला गया। लाल्हापुर टीम ने 10 ओवरों में 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुनाल वॉरियर्स ने अमर 39, सनी 18 की मद्द से 5 ओवरों में ही 8 विकेट से जीत दर्ज़ कर ली।
विज्ञापन

दूसरे मैच में टाइगर एलेवन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयांशु 47, अफाक 25 और ईशू 29 के रनों की मद्द से 126 रनों का लक्ष्य दिया। पीछा करते हुए अर्जुन नगर क्रिकेट क्लब टीम 26 रनों से पराजित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में हेल बॉयज ने बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें आयुष 34,अविनाश 16, हेमू के 12 रनों का योगदान रहा। जवाब में सोनी वारियर्स 91 रनों पर सिमट गई और 21 रनों से पराजित हो गई।

मैच में स्कोरिंग अंजनेय गुप्ता, चुनमुन ने और कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी, पवन गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, बलबीर सिंह सचदेव, अचल श्रीवास्तव, सुधीर कोहली,कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी, मधुसूदन गिरि, केके शुक्ल, एनडी शर्मा, सभासद आनंद सोनी आदि खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed